Bihar News जिला पदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का किया औचक निरीक्षण

Bihar News District Officer conducted a surprise inspection of the District Registration and Consultation Center (DRCC)
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत डीआरसीसी से संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।Bihar News District Officer conducted a surprise inspection of the District Registration and Consultation Center (DRCC)

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदकों के आवेदन का निष्पादन तय समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आवेदक को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। एसएचए योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से योग्य लाभार्थियों को

लाभान्वित करें। कोई भी आवेदक इस योजना से वंचित नहीं रहे। केवाईपी की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मैट्रिक परीक्षा उतीर्ण सभी समुदायों को इस योजना से लाभान्वित किया जाय। जिले का कोई भी इस योजना से वंचित नहीं रहे, इसे सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि केवाईपी में जिले की रैंकिंग।को और बेहतर करने की आवश्यकता है।Bihar News District Officer conducted a surprise inspection of the District Registration and Consultation Center (DRCC)

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी के सभी काउंटरों का निरीक्षण किया गया और निर्देशित किया गया कि सभी कर्मी कार्यालय ससमय आए और ड्रेस, आईडी कार्ड एवं नेम प्लेट लगाकर कार्यों को निष्पादित करें।

Trending News