Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 50 वर्षों तक अंग्रेजों से लड़ने वाली देश की इकलौती वीरांगना महारानी जानकी कुंवर के जीवन चरित्र उकेरने की दरकार:गरिमा

जनवाद टाइम्स 29 November 2024
Bihar News There is a need to portray the life story of the country's only brave woman Maharani Janaki Kunwar who fought the British for 50 years: Garima

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बेतिया की वीरांगना महारानी जानकी कुंवर की 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया है। महारानी जानकी कुंवर के जीवंत जीवन को एक अद्भुत वीरांगना चरित्र करार देते हुए श्रीमती सिकारिया ने कहा कि 1897 में अंग्रेजों द्वारा एक षड्यंत के तहत बेतिया की अंतिम महारानी को विक्षिप्त करार देकर बेतिया राज को कोर्ट ऑफ वार्ड्स घोषित कर दिया गया। उसके बाद से 1947 तक हमारी वीरांगना महारानी अंग्रेजों के अत्याचार से पूरे 50 साल तक लड़तीं रहीं। ऐसा इतिहास रचने वाली महारानी जानकी कुंवर देश भर में ऐसी इकलौती वीरांगना महारानी रहीं हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि 27 नवंबर 1954 को अंतिम सांस लेने वाली महारानी के वीरांगना चरित्र वाली स्मृतियों को आज आजादी के 77 साल बाद भी उपेक्षा से मुक्ति की दरकार है।

IMG 20241128 WA0140
उन्होंने बताया कि देश भर के राजा रजवाड़ों के इतिहास में महारानी जानकी कुंवर इकलौती वीरांगना महारानी हैं, जिनकी धवल कृति और संघर्षपूर्ण के साथ विकासशील इतिहास एवं जन मानस से ओझल होते इतिहास को आज आजादी 77 साल से उपेक्षा से उबारने की दरकार है। महापौर ने बताया कि बेतिया राज के स्वर्णिम इतिहास को जीवंत बनाने का बीड़ा अब बेतिया नगर निगम ने उठाया है। राज ड्योढी परिसर को स्मृति पार्क के रूप में विकसित करने की हमारी महत्वाकांक्षी योजना को राजस्व पर्षद बिहार से अनुमति मिल चुकी है। इसको मूर्त रूप देने में जिलाधिकारी महोदय से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त करने का निर्देश राजस्व पर्षद अध्यक्ष माननीय के के पाठक से मिला है।


श्रीमति सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत कार्ययोजना को कार्य रूप देने के लिए वे शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलेंगी। श्रीमति सिकारिया ने बताया कि महारानी जानकी कुंवर स्मृति पार्क में बेतिया के अंतिम महाराजा महारानी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के साथ शिलापट के माध्यम से महारानी जानकी कुंवर के वीरांगना चरित्र का संक्षिप्त जीवन गाथा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें मार्च 1870 ई.में जन्मी बेतिया की महारानी जानकी कुंवर का विवाह 23 वर्ष आयु में बेतिया राज के अंतिम महाराजा हरेंद्र किशोर से 02 मार्च 1893 ई. होने के मात्र 22 दिन में ही उनका सुहाग छीन जाने के बाद स्वर्गीय महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह की पहली पत्नी, महारानी शिव रतन कुंवर की मृत्यु 1896 में ही हो जाने के बाद महारानी जानकी कुंवर 1896 ई.में के बाद जानकी कुंवर के महारानी की पदभार ग्रहण करने के बावजूद महारानी जानकी कुंवर के द्वारा प्रजा के सुख सुविधा विस्तार का इतिहास रचने का संक्षिप्त उल्लेख होगा। महापौर ने बताया कि महारानी के द्वारा जनता के सुख सुविधा विकास का इतिहास बनाने के साथ ही अफगानिस्तान से एक बहुमूल्य हीरा मंगा कर भारत के तत्कालीन राजा रजवाड़ों के साथ अंग्रेज शासन की आंख का कांटा बन गईं। उनकी प्रजा सेवा बेतिया राज के बेहतर संचालन से नाराज अंग्रेज सरकार एक षड्यंत्र के तहत 1897 ई. को महारानी जानकी कुंवर को मानसिक रूप से बीमार और विछिप्त घोषित करते हुए बेतिया राज कोर्ट ऑफ वार्ड्स के हवाले कर दिया गया। वही तब से करीब 127 साल बाद अब राज्य सरकार द्वारा बेतिया राज की संपतियों का अधिग्रहण कर लिया गया है।

Bihar News There is a need to portray the life story of the country's only brave woman Maharani Janaki Kunwar who fought the British for 50 years: Garima
महापौर ने बताया कि महारानी जानकी कुंवर के ऐतिहासिक चरित्र के बहुमूल्य इतिहास को स्मृति पार्क के शिलापट्ट पर उकेरने का कार्य जिलाधिकारी के निर्देशन और मार्गदर्शन में किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News गन्ना मूल्य मात्र 10 रुपए बढ़ाना भाजपा – जद ( यूं ) सरकार का किसानों के साथ गद्दारी, सरकार 200 रुपए किवंटल किसानों को बोनस दे: सुनील कुमार राव
Next: Prayagraj News: वक्फों, न्यासों (ट्रस्टों) और धर्मस्वों को देय वार्षिक वृत्तियां से सम्बन्धित अभिलेख/साक्ष्य 5 दिसम्बर तक कराये उपलब्ध

 

राशिफल

News Archive

इटावा टोल प्लाजा पर कार चालक द्वारा बैरियर तोड़ने की घटना
  • Crime
  • Etawah

टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.09.11 PM
  • Etawah

बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
IMG-20260401-WA0017
  • Uttar Pradesh
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

जनवाद टाइम्स 1 April 2026

Latest News

  • टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में
  • बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
  • अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय
  • Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.