Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News डेढ़ करोड़ से बन रही झिलिया के पीसीसी सड़क में बाधक बने अतिक्रमण को महापौर ने हटवाया

जनवाद टाइम्स 19 April 2023
Bihar News डेढ़ करोड़ से बन रही झिलिया के पीसीसी सड़क में बाधक बने अतिक्रमण को महापौर ने हटवाया
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नगर के झिलिया में बन रही पीसीसी सड़क एवं नाला की योजना में बाधक बने अतिक्रमण को मंगलवार के दिन नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने हटवाया। नगर आयुक्त की नोटिस और आदेश के बावजूद अतिक्रमणकारी इस सार्वजनिक सड़क के निर्माण में महीनों से बाधक बने हुए थे।तब महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा स्वयं मौके पर खड़ा रह कर इस अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चलवाया गया।Bihar News डेढ़ करोड़ से बन रही झिलिया के पीसीसी सड़क में बाधक बने अतिक्रमण को महापौर ने हटवाया

इस सरकारी जमीन के अतिक्रमण के कारण महीनों से सड़क निर्माण की योजना अवरुद्ध पड़ी थी। हालांकि नगर आयुक्त शंभू कुमार के अनुरोध पर एसडीएम डॉ.विनोद कुमार ने इस कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी कार्रवाई की थी। एक कथित शैक्षणिक संस्थान के नाम पर खड़ा किए गए अतिक्रमित ढांचे को हटवा कर वर्षों से जर्जर इस सड़क का निर्माण करवाने को लेकर दर्जनों मुहल्ले वासियों ने नगर सरकार से गुहार लगाई थी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि यह समस्या बेतिया के नगर निगम बनने से पहले की है। तब के नगर परिषद की सभापति रहते मुहल्ले के लोगों ने उनसे समस्या खत्म कराने का अनुरोध किया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद एक फर्जी अविश्वास का प्रस्ताव अवैध तौर पर पारित कराने के कारण तब मुझे पद से हटना पड़ा था।Bihar News डेढ़ करोड़ से बन रही झिलिया के पीसीसी सड़क में बाधक बने अतिक्रमण को महापौर ने हटवाया

हाईकोर्ट के आदेश से मुझे पुनः सभापति का पद मिलने तक नगर निगम का चुनाव घोषित हो गया। उसी समय पारित इस योजना के तहत सड़क एवं नाला निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को आज हटवाया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar News बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर तीन हत्यारे गिरफ्तार
Next: Bihar News–वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला जन-सम्पर्क कार्यालय प्रेस-विज्ञप्ति – 02

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.