संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर।पातेपुर ।
बैठक में 5 जनवरी 2024तक सभी सदस्यों का नवीकरण करने, नया सदस्य भर्ती करने, पार्टी के केंद्रीय मुख्य पत्र लोक युद्ध का वार्षिक ग्राहक बनाने, साथ ही 18 जनवरी और 19 जनवरी को लोकल सम्मेलन आयोजित कर लोकल कमेटी का चुनाव करने का निर्णय लिया गया, इससे पहले प्रखंड के सभी पार्टी ब्रांचो का पुनर्गठन करके नए सचिवों का चुनाव किया जाएगा ।
बैठक में हरि कुमार राय, राम प्रसिद्ध राय, लाल बाबू मंडल, गंगा मंडल, लाल देवराम, प्रमोद राम, सिंघेश्वर राय, विनोद राम, रामवृक्षपासवान, सिकंदर राय, रामवृक्ष राय, शंभू नाथ तिवारी, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी की फासीवादी सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की ओर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है, पूरे देश में सांप्रदायिक उन्माद/उत्पात फैलाकर देश की एकता को कमजोर करने का काम किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के दौरान भी आरएसएस ने देश में उन्माद उत्पातफैलाकर अंग्रेजों को ठीके रहने में मदद करने का काम किया, आज फिर से वैसी स्थिति पैदा कर देश की परिसंपत्तियों को अपने कॉर्पोरेट मित्रों के हाथों बेचकर फिर से कंपनी राज स्थापित करना चाहती है, देश महंगाई और बेरोजगारी, की मार से परेशान है, प्रति व्यक्ति आय लगातार घट रही है, डबल इंजन की सरकार के दौरान भी बिहार में 34% से ज्यादा आबादी₹6000 मासिक आय पर और कुल 65% आबादी 10000 से नीचे मासिक आय पर जीने को मजबूर है, भाकपा माले लगातार भूमि सुधार, मनरेगा को कृषि से जोड़कर मनरेगा मजदूरों को₹600 प्रतिदिन मजदूरी और 200 दिन काम की गारंटी, किसानोंऔर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की कर्ज माफी, सहित गरीबी उन्मूलन के अन्य मुद्दों पर संघर्ष करती रही है, पार्टी ढांचे को मजबूत कर इन प्रश्नों पर आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा,