Bihar News-भाकपा माले हाजीपुर प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक पार्टी जिला कार्यालय रामचौरा में हाजीपुर प्रखंड प्रभारी रामबाबू भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई 

Bihar News-The extended meeting of CPI(ML) Hajipur Block Committee was held at the party district office Ramchaura under the chairmanship of Hajipur block in-charge Rambabu Bhagat.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर । बैठक में पूरे जुलाई महीना को संगठन सुदृढ़ीकरण, जिसमें ब्रांचो के गठन, पुनर्गठन, पार्टी सदस्यता भरती, पार्टी पत्रिका लोक युद्ध का पाठक बनाने के लिए समर्पित किया गया। इस दौरान पार्टी द्वारा शुरू हक दो वादा निभाओ अभियान के लिए पूरे अपने कतार को राजनीतिक रूप से गोल बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा नीतीश की सरकार में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान 6000 से कम मासिक आय वालों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2 लाख रुपया एक मुस्त देने का वादा किया था। सर्वेक्षण की रिपोर्ट उनके पास मौजूद है।Bihar News-The extended meeting of CPI(ML) Hajipur Block Committee was held at the party district office Ramchaura under the chairmanship of Hajipur block in-charge Rambabu Bhagat.

जिसमें यह पता है की किनकी आमदनी₹6000 मासिक से कम है। फिर आय प्रमाण पत्र की मांग करना बिल्कुल गलत है। वैशाली जिला सहित बिहार का कोई भी सीओ सालाना 72 हजार का आय प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। इसलिए व्यापक गोलबंदी के बादअगस्त में अंचल कार्यालय के समक्ष मजबूत प्रदर्शन कर 72000 से नीचे का आय प्रमाण पत्र देने के लिए सीओ को मजबूर किया जाएगा। वादा के मुताबिक सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल वास की जमीन, पक्का मकान, बिहार में एससी एसटी ईवीसी ओबीसी के लिए 65% आरक्षण के फैसले को संविधान के नौवीं अनुसूची में दर्ज करने, बिहार को विशेषराज्य का दर्जा देने की भी मांग की जाएगी।Bihar News-The extended meeting of CPI(ML) Hajipur Block Committee was held at the party district office Ramchaura under the chairmanship of Hajipur block in-charge Rambabu Bhagat.

बैठक को गोपाल पासवान, मजिंदरशाह, रामनिवास प्रसाद यादव, कुमारी गिरजा पासवान, उमेश चंद्र पटेल, विश्वनाथ शाह, विजय यादव, बीना देवी, आशा देवी, ममता देवी, रामजतन राय, शिवचंद्र महतो, महेश पासवान सहित अन्य में संबोधित किया।

Trending News