Bihar news समाहरणालय स्थित पालना घर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Bihar news The district magistrate inspected the crèche located in the Collectorate
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने समाहरणालय परिसर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय,सूचना भवन में संचालित पालना घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वहाँ कार्यरत कर्मियों को कई तरह के निर्देश दिए।

Bihar news The district magistrate inspected the crèche located in the Collectorate जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सुविधाओं के बारे में पूछा साथ ही यह भी जाना कि कहीं किसी प्रकार की कोई दिक़्क़त तो नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है इसलिए इस जगह का समुचित उपयोग आप लोगों को करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कर्मियों के बारे में जाना व उनके कार्य से अवगत हुए। वहाँ मौजूद अन्य लोगों को दिशा-निर्देश दिए और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने यह भी कहा कि पालना घर का जो बोर्ड ऊपर लगा है उसे नीचे होना चाहिए जिससे की स्पष्ट तौर पर दिखे। जाते-जाते पालना घर के लोगों से उन्होंने ठीक से काम करने के लिए कहा।Bihar news The district magistrate inspected the crèche located in the Collectorate

ग़ौरतलब है कि पालना घर का उद्देश्य उन कर्मचारियों की सहायता करना है जिनके बच्चों की देखभाल के लिए कोई घर पर कार्यालय कार्य अवधि पर नहीं है। ऐसे में वे अपने बच्चों को पालना घर में छोड़कर ऑफ़िस में काम कर सकते हैं। जब महिला या पुरुष अपने कार्यस्थल पर होते हैं तो पालना घर में उनके छोटे बच्चे की देखभाल किया जाता है। इसके लिए पालना घर में खेलने और खाने की व्यवस्था है। यहाँ के कर्मियों को इसकी प्रशिक्षण भी प्राप्त है।Bihar news The district magistrate inspected the crèche located in the Collectorate

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बेतिया, अमरकेश डी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS श्रीमती कविता रानी और अन्य आधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Trending News