Bihar News- ठंड में ठिठुरते 2 सौ से अधिक लोगों को जिलाधिकारी ने ओढ़ाया कंबल

Bihar News- The District Magistrate gave blankets to more than 200 people shivering in the cold
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज बेतिया शहर के विभिन्न स्थलों यथा दुर्गाबाग मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हरिवाटिका चौक का भ्रमण कर ठंड से ठिठुरते 2 सौ से अधिक लोगों को आज रात्रि कंबल ओढ़ाया।Bihar News- The District Magistrate gave blankets to more than 200 people shivering in the cold

सर्द भरी रात में ट्रेन/बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्री, प्लेटफार्म पर बिना चादर सोए लोगों, रिक्शा चालकों, भिक्षुकों और अन्य जरूरतमंद कंबल पाकर जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन को बहुत बहुत साधुवाद दिया।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि रात के समय भ्रमण कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव की सामग्री का वितरण किया जाय। किसी भी जगह से ठंड की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की सूचना नहीं आनी चाहिए।Bihar News- The District Magistrate gave blankets to more than 200 people shivering in the cold

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से ठंड में पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा अन्य संस्थानों से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सहित अन्य राहत व्यवस्था जनहित में कराने की अपील की गई है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया विनोद कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, एडीएसएस, ब्रज भूषण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News