Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पारा 42 पार, लेकिन नहीं मानेंगे हार , जायेगा वीटीआर 70 पार

जनवाद टाइम्स 28 April 2024
Bihar News-Temperature crossed 42, but we will not accept defeat, VTR will cross 70
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
चुनाव तैयारी एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जंदाहा, पातेपुर, महुआ और चेहरकलां प्रखंड में गहन समीक्षा बैठक
6 और 7 मई को सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगी महाचुनावी पाठशाल
लापरवाह पदाधिकारियों की खैर नहीं : डीए
कार्य में लापरवाह पदाधिकारिओं-कर्मियों को कारण बताओ नोट

आज आज रविवार को पारा 42 पार रहा, लेकिन वैशाली जिला का वीटीआर 70 पार ले जाने के लिए कृत्संकल्पित जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय दिन भर गहन क्षेत्र भ्रमण करते रहे। उन्होंने चुनाव तैयारी एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जंदाहा, पातेपुर, महुआ और चेहराकलां प्रखंड में गहन समीक्षा बैठक की।

Bihar News-Temperature crossed 42, but we will not accept defeat, VTR will cross 70
समीक्षा बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी सभी बीएलओ , सभी सुप्रीवाइजरी पदाधिकारी, सभी जीविका कर्मी, विकास मित्र आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार और चौकीदार मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि 6 और 7 मई को सभी मतदान केंद्रों पर महा चुनावी पाठशाला लगेगी और उस दिन सभी मतदाताओं को उनके मतदान केंद्रों पर बुलाकर उन्हें वोट के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें यह भी बताया जाए कि इस बार मतदान केंद्रों पर पानी, ओआरएस घोल, धूप से बचने के लिए शेड तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ अपने साथ टैग किए गए कर्मी के साथ प्रत्येक वोटर को वोटर पर्ची समय पर उपलब्ध करा दें। इसकी जांच रैंडम्ली कराई जाएगी। यदि जांच में पाया जाएगा की किसी मतदाता को निर्धारित समय तक मतदान पर्ची नहीं मिली है, तो संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News-Temperature crossed 42, but we will not accept defeat, VTR will cross 70
कार्य में संतोषजनक परिणाम नहीं देने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त ने की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कर्मी एकीकृत प्रयास कर इस बार वैशाली जिला में मतदान प्रतिशत को 70% से ऊपर ले जाएं, तभी माना जाएगा कि उनके द्वारा सार्थक प्रयास किया किया गया है। बेहतर करने वाले ऑफिसर्स और स्टॉफ पुरस्कृत किए जायेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारियों ने सेक्टर पदाधिकारियों की समीक्षा की
Next: Bihar news 41 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.