Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News टांगा चालक संघ सीटू ने बेतिया में मनाया महात्मा गांधी का जन्म दिन

जनवाद टाइम्स 2 October 2023
Bihar News टांगा चालक संघ सीटू ने बेतिया में मनाया महात्मा गांधी का जन्म दिन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बापू हमने ठाना है , तेरे हत्यारों को हटाना है के गर्म जोशी नारों के साथ गांधी की कर्मभूमि बेतिया में महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती मनाई गई। पश्चिम चम्पारण टांगा चालक कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव द्वारा माल्यार्पण से हुआ । समारोह की अध्यक्षता प्रकाश वर्मा ने किया।

IMG 20231002 WA0189
इस अवसर पर संघ के महासचिव नीरज बरनवाल ने समारोह के औचित्य पर प्रकाश डाला। समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की दमनात्मक कारवाईयों के खिलाफ चम्पारण के किसान आक्रोश में थे । अनेक जगहों पर आन्दोलन चल रहे थे। बैरिया फैक्ट्री, कुड़िया फैक्ट्री , बेलवा फैक्ट्री , गहिरी फैक्ट्री के आतंक से किसान परेशान थे । नील की खेती करना अनिवार्य था । तीन कठिया प्रथा यानी एक बिगहा में तीन कथा में नील की खेती करने का किसान विरोध करने लगे थे । अनेकों टैक्स का विरोध कर रहे थे।

Bihar News टांगा चालक संघ सीटू ने बेतिया में मनाया महात्मा गांधी का जन्म दिन
उसी दौर में 22 अप्रैल को गांधी जी बेतिया आए । बेतिया रेलवे स्टेशन पर 10 हजार से ज्यादा लोग उनके स्वागत में खड़े थे।गांधी के चम्पारण आने से अंग्रेजों में भय व्याप्त हो गया । किसान विद्रोह का तेवर बढ़ने लगा । बिहार गवर्नर के आदेश पर चम्पारण से के कलक्टर हिकाक ने 11 सदस्यीय एग्रेरियन कमिटी बनाई गई । जिसका एक सदस्य गांधी भी बनाए गए।इस किसान विद्रोह से गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों से सभी महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बन गई । इसका असर पूरे देश के आन्दोलन पर पड़ा । चम्पारण के किसानों ने गांधी को महात्मा नाम दिया । तबसे पूरा देश महात्मा गांधी के नाम से गांधी को जाना ।
वक्ताओं ने कहा कि आज देश की गद्दी पर गांधी की हत्या करने वाले विचार के लोग बैठे हैं। आज इनके जन्म दिन पर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।सभा को खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता , जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव अनिल अनल, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव, जिला अध्यक्ष वी के नरूला , नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष म. हनीफ , संत राम , मंसूर मियां , म. सत्तार, जीवोध राम , राजदा बेगम , किशोरी साह, मंजूर मियां , गुलाम आदि ने अपने विचारों को रखा ।

Post navigation

Previous: Bihar News बापू ने वैचारिक स्वच्छता तथा सदाचारी जीवन को माना था साक्षरता व शिक्षा से भी महत्वपूर्ण:गरिमा
Next: Bihar News गांधी जयंती के अवसर पर भाकपा का जूलूस व माल्यार्पण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.