Bihar News-  राज्य स्तरीय ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

Bihar News- State level Greco Roman style wrestling competition got off to a great start
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना एवं जिला प्रशासन पश्चिमी चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17-19 आयु वर्ग में बालक ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य शुभारंभ आज जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।Bihar News- State level Greco Roman style wrestling competition got off to a great start

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाई जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पश्चिमी चम्पारण जिले में पहली बार आयोजित हो रहा है। ग्रीक रोमन शैली में कुश्ती हमारे यहां के मल्ल युद्ध का ही एक रूप है, जिसमें कमर से ऊपर ही दांव लगाना होता है यानी पैर नहीं पकड़ना होता है, टांग नहीं पकड़ना होता है। इसमें 33 मिनट का दो राउंड का खेल होता है। दोनों राउंड के बीच 30 सेकंड का अंतर होता है। किसी भी प्रतिभागी को जीतने के लिए दूसरे प्रतिभागी से आठ अंक अधिक होना आवश्यक है, तभी वह प्रतिभागी विजयी घोषित किया जाएगा।Bihar News- State level Greco Roman style wrestling competition got off to a great start

उन्होंने कहा कि यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें से जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगिता में खेलने को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में असफल प्रतिभागी निराश नहीं होंगे। असफल प्रतिभागी और बेहतर तरीके से सीखते हुए अगले प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रौशन करेंगे।Bihar News- State level Greco Roman style wrestling competition got off to a great start

जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत गमला पौधा देकर तथा माथे पर पगड़ी बांधकर किया गया। इसके बाद सन थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतनपुरवा बगहा 2 द्वारा स्वागत गान हर्ष मनाएं नाचे गए प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी द्वारा स्वागत उद्बोधन में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी, ग्रीको रोमन कुश्ती खेल प्रतियोगिता के सभी टेक्निकल्स, सभी प्रतिभागियों, इस कार्य को सफल संपादित करने के लिए प्रतिनियोजित सभी शिक्षक बंधुओं, मीडियाकर्मियो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गोल्ड मेडल प्राप्त विकास कुमार सिंह के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया और तदुपरांत संत थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतनपुरवा बगहा 2 द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम झिझिया और डोमकच का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आगाज जिलाधिकारी के नारियल फोड़ने के उपरांत हुआ।Bihar News- State level Greco Roman style wrestling competition got off to a great start

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,
सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending News