Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 21 August 2024
Bihar news Speed ​​up the implementation of developmental and public welfare schemes: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। इस बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी एसडीओ, बीडीओ, बीपीआरओ, सीओ, पीओ (मनरेगा) सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।Bihar news Speed ​​up the implementation of developmental and public welfare schemes: District Magistrate

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीडीओ, बीपीआरओ, सीओ अपने-अपने कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों पर नजर बनाकर रखेंगे तथा उनके द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी अधिकारियों का प्रयास यह होना चाहिए कि विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्तियों को समय पर मिल जाय। उन्हें बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यों का निष्पादन विधिसम्मत तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज सहित राजस्व के अन्य कार्यों को पूर्ण पारदर्शी तरीके से त्वरित गति से निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संभावित बाढ़ आपदा के मद्देनजर संबंधित कार्यपालक अभियंता के साथ नदियों के तटों का निरीक्षण भी करेंगे एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी अपने-अपने मोबाईल नंबर को हमेशा फंक्शनल रखेंगे ताकि सूचनाओं के आदान-प्रदान में परेशानी नहीं हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने में तत्परता दिखाएं। योजनाओं की कार्य प्रगति की लगातार समीक्षा करें एवं निरीक्षण करें। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालयों के एक-एक पंजी, अभिलेख सहित अन्य संचिका अद्यतन रखी जाय।Bihar news Speed ​​up the implementation of developmental and public welfare schemes: District Magistrate

मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप नियमानुसार मानव दिवस सृजन, पौधारोपण सहित अन्य कार्यों को संपादित कराया जाय। पौधारोपण के पश्चात उसका अच्छे तरीके से देखभाल पर भी ध्यान दिया जाय। मानक के अनुरूप गेवियन का अधिष्ठापन कराया जाय ताकि पौधा सुरक्षित रह सके। उन्होंने सभी पीओ को निर्देश दिया कि पूर्ण गुणवता के साथ मनरेगा के योजनाओं को क्रियान्वित किया जाय। योजनाओं का निरीक्षण नियमित रूप से करें। धरातल पर शत-प्रतिशत योजना दिखना चाहिए। किसी भी सूरत में अनियमितता करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। सरकारी राशि का दुरूपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 अगस्त तक मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत आवेदक आवेदन करें इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। साथ ही संपर्क पथों पर यात्री शेड का निर्माण कराने हेतु 4-4 प्रस्ताव शीघ्र भेजना सुनिश्चित किया जाय।

वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डब्ल्यूपीयू का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। शेष बचे डब्ल्यूपीयू का निर्माण कार्य 31.08.2024 तक शत-प्रतिशत पंचायतों में प्रारंभ हो जाना चाहिए। साथ ही 10 सितंबर तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। डब्ल्यूपीयू के निर्माण में तेजी लाने के लिए सभी बीडीओ पंचायत रोजगार सेवक, मुखिया आदि के साथ बैठक कर लेंगे। उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु भूमि को चिन्हित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि तेजी के साथ डब्ल्यूपीयू का निर्माण कराया जा सके।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डब्ल्यूपीयू से निर्मित कंपोस्ट की बिक्री करें। बिक्री के पश्चात राशि विधिवत पंचायत के खाते में जमा कराएं। यूजर चार्जेज कलेक्शन पर विशेष ध्यान दें। यूजर चार्जेज का कलेक्शन शत-प्रतिशत हो, इस हेतु लाभुकों को मोटिवेट करें। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज कलेक्शन में प्रगति काफी कम है, जो निराशाजनक है, इसमें सुधार लाएं।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि डब्ल्यूपीयू के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी योजनाओं का निरीक्षण, समीक्षा एवं अनुश्रवण भी करेंगे। अभिलेखों की जांच, संबंधित वेंडरों के कार्यों की जांच, पंचायत रोजगार सेवकों के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही गतिविधि पर भी नजर रखेंगे।

आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लेने वाले लाभुकों को सत्यापन के पश्चात तृतीय किस्त की राशि का भुगतान अविलंब कर दिया जाय। साथ ही भूमिहीन लाभुकों के लिए जल्द से जल्द भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर सर्वप्रथम अधिकार आपदा प्रभावित व्यक्तियों का है। आपदा प्रभावितों को हर हाल में समय पर सरकारी लाभ से आच्छादित किया जाय। इससे संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन मानवीय आधार पर अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय।

जिला समन्वय समिति की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।Bihar news Speed ​​up the implementation of developmental and public welfare schemes: District Magistrate

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news अमन और शांति का पैगाम देने वाली भाषा है उर्दू : जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News :मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को अपने कार्य स्थल पर ही निवास करने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.