Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महापौर गरिमा देवी शिकारिया के वैवाहिक वर्षगांठ पर पिंजरा पोल गौशाला में मना सवामणि उत्सव

जनवाद टाइम्स 8 July 2024
Bihar News Sawamani Utsav celebrated at Pinjra Pol Cowshala on the marriage anniversary of Mayor Garima Devi Shikaria.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया की 17 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पिंजरापोल गौशाला में ‘सवा मनी उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रीमती सिकारिया के साथ उनके पति व नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया और अन्य परिजन भी शामिल रहे।

Bihar News Sawamani Utsav celebrated at Pinjra Pol Cowshala on the marriage anniversary of Mayor Garima Devi Shikaria.

इस आयोजन में गायों को उनकी पसंद की प्रसादी परोसी गई। इसमें प्रमुख रूप से नेनुआ, केला, गेहूं का दलिया, जई इत्यादि गायों के भोजन में शामिल की गई। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हमारे परिवार में ऐसे अवसर पर गौ सेवा की विशेष परंपरा है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे अवसर पर मौसम के अनुरूप गौ माताओं के लिए रुचिकर खाद्य सामग्री गायों के बीच परोसी जाती है। ताकि गौ माता के स्वास्थ्य और पोषण के लिए उत्तम हो। इसमें चारा के अतिरिक्त एक सौ किलो खाद्य सामग्री के रूप में दो सवा मनी शामिल की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आज मेरी वैवाहिक वर्षगांठ है। आज से 17 साल पूर्व 07.07.07 को मुझे बेतिया की बहु बनने का सौभाग्य मिला था। आगे के 10 साल गृहणी बनी रही। पुनः पति और परिवार की प्रेरणा से 2017 में मेरा सार्वजनिक जीवन शुरू हुआ था। इसी के माध्यम से शुरू हुआ मेरा “सेवा व्रत” तब से लगातार जारी है।इस क्रम में मैं नगर पार्षद, फिर नगर सभापति और अब जनता के आशीर्वाद से नगर निगम चुनाव में रिकार्ड मतों से जीती जिसके आधार पर मैं नगर निगम महापौर के पद पर आसीन रहकर अपने जनता जनार्दन के दुःख सुख में शामिल होती रही हूं।

Bihar News Sawamani Utsav celebrated at Pinjra Pol Cowshala on the marriage anniversary of Mayor Garima Devi Shikaria.

 

आप सबके स्नेह और आशीर्वाद से इस “सेवा व्रत” को आजीवन जारी रखने की कामना है। प्रार्थना है कि आप सबका यही स्नेह और आशीर्वाद आगे भी मिलता रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News SSB 21 वीं बटालियन के झंडू टोला रोहुआ कैंप में घुसा पानी
Next: Bihar news पश्चिम चंपारण में अब डराने लगी भारी बारिश, नदियों के जलस्तर में वृद्धि, पलायन शुरू

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.