Bihar News 3.26 करोड़ की लागत से सोवा बाबू चौक से ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक व जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक की रोड व नाला पारित:गरिमा

Bihar News Road and drain from Sova Babu Chowk to Khudabaksh Chowk via Traffic Chowk, Sheetla Mai Chowk and Jangi Masjid passed at a cost of 3.26 crore: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिमी चंपारण।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सघन शहरी क्षेत्र की बदहाल सड़कों को अगले तीन माह में चकाचक बनाया जाएगा। इसी क्रम में नगर के सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक, ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक, जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक की रोड एवं नाला के नव निर्माण के लिए 3.26 करोड़ की योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित करने के आधार पर अब नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा भी पारित करते हुए प्रथम किश्त का आवंटन भी जारी कर दिया गया है।

Bihar News Road and drain from Sova Babu Chowk to Khudabaksh Chowk via Traffic Chowk, Sheetla Mai Chowk and Jangi Masjid passed at a cost of 3.26 crore: Garimaमहापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस सड़क निर्माण की योजना को दो अन्य प्रमुख सड़कों से जोड़ने का प्राक्कलन बनाया गया है। जिसके आधार पर यह सड़क शीतला माई चौक तक के मेडिकल कॉलेज फोरलेन रोड से जुड़ने के साथ ही ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद से खुदाबख्श चौक तक बनेगी। वही खुदाबख्श चौक से गुजरने वाली और पूर्व में ही मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना से पारित गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के मेन गेट से होकर नगर के कोतवाली चौक तक जाने वाली सड़क के नवनिर्माण योजना से जुड़ जाएगी।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन सभी खस्ताहाल सड़कों के नव निर्माण की योजना पूरी होने पर मेडिकल कॉलेज और मीना बाजार की कनेक्टिविटी से चौतरफा सुन्दर और सुगम हो जाएगी। साथ ही मीना बाजार को जल जमाव से निजात मिलेगा।

Bihar News Road and drain from Sova Babu Chowk to Khudabaksh Chowk via Traffic Chowk, Sheetla Mai Chowk and Jangi Masjid passed at a cost of 3.26 crore: Garima महापौर ने इसको लेकर बताया कि अब बरवत सेना से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क के अलावा छावनी से मेडिकल कॉलेज मेन गेट तक सड़क से जुड़ जाने से समग्र सघन शहरी क्षेत्र बदहाल सड़कों के नव निर्माण की योजनाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

Trending News