संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर। अध्यक्षता में दिनांक 08.09.2023 को बाल श्रम उन्मूलन बाल विवाह / बाल संरक्षण/बाल गृह/ बालिका गृह / समीक्षा बबैठक की ग ई/हाजीपुर।किशोर श्रम निषेध / विशिष्ट दत्तक गृह / महिला हेल्पलाईन/ सामाजिक सुरक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना, 2017 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक भी हुई।
इस बैठक में बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना, 2017 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स, प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स एवं ग्राम पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के आयोजन से संबंधित कार्यो की समीक्षा की गई।साथ ही बाल श्रमिकों के विमुक्ति हेतु गठित धावादल के माध्यम से निरीक्षण, बाल श्रमिकों की विमुक्ति, विमुक्त बाल श्रमिकों का सी०एल०टी०एस० पोर्टल पर प्रविष्टि तथा उनके पुनर्वास एवं बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूता अभियान कार्यो की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि धावादल माह में कम से कम 04 (चार) बार चलाया जाय। सी0डब्लू0सी के द्वारा यथाशीघ्र सभी विमुक्त बाल श्रमिकों का Individual Care plan बनाया जाय। जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेशित किया गया कि बाल श्रम के विरुद्ध अडियो / विडियो के माध्यम से जिला में यथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सभी चौक चौराहे पर कैम्प के माध्यम से आम जनता के बीच ” संदेश एवं अधिनियम की जानकारी दिया जाय। सी०एल०टी०एस में दर्ज सभी बाल श्रमिकों को पुर्नवासित करने का कार्य किया जाय। सभी बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई यथाशीघ्र किया जाय। यया सभी नियोजकों को 20,000/- रूपये की राशि जिला पदाधिकारी के पदनाम से संचालित बैंक खाता में जमा करवाया जाय।
जिला पदाधिकारी ने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, वैशाली को निदेश दिया है कि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों का Entitlement card का सृजन किया जाय तथा संबंधित स्टेक होल्डर विभाग को भेजा जाय जिससे विमुक्त बाल श्रमिक एवं उनके परिवार को उचित लाभ दिया जा सके। जिला पदाधिकारी के द्वारा बाल विवाह, मानव तस्करी एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों की भी समीक्षा किया गया तथा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। इस बैठक में श्रम अधीक्षक, वैशाली, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), वैशाली, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, वैशाली, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, हाजीपुर, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला – वैशाली, जिला सचिव, ए०आई०सी०सी०टी०यू० (एक्टू ), सचिव, स्व० कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, हाजीपुर इत्यादि उपस्थित रहें।