Bihar News-राजस्व कार्यो के त्वरित निष्पादन को ले हल्का कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन 

Bihar News- Revenue camp organized in Halka office for quick execution of revenue works.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

राजापाकर । जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार   प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत मे राजस्व कार्यो के त्वरित निष्पादन को ले शिविर का आयोजन हल्का कार्यालय राजापाकर मे आयोजित किया गया. जिसमें अंचलाधिकारी गौरव कुमार, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन, अंचल अमीन राज कुमार, विकास मित्र सरिता कुमारी, आवास सहायक केदार कुमार, पीआरएस मोहम्मद मोहसिन उपस्थित हुए. वहीं  अनेक किसान, रैयत अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में उपस्थित हुए. शिविर में कर्मचारी स्तर से दाखिल खारिज के नौ मामले का निष्पादन किया गया. भू मापी से संबंधित आवेदन पर  तिथि निर्धारित की गई. 45 रैयतों का जमाबंदी से आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक किया गया।

Bihar News- Revenue camp organized in Halka office for quick execution of revenue works.

दाखिल खारिज के पांच आवेदन प्राप्त हुए. जमाबंदी सुधार के पांच आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें दो आवेदन का मौके पर निपटारा किया गया. छ: हजार पांच सौ रू  का रसीद काटा गया. परिमार्जन के लिए पांच आवेदन का निष्पादन किया गया. एलपीसी का निपटारा किया गया. वही अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि कल 6 जुलाई शनिवार को राजापाकर उतरी पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Bihar News- Revenue camp organized in Halka office for quick execution of revenue works. सभी किसान, रैयत का  आह्वान  किया गया कि अपने-अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए शिविर में आकर लाभ उठावे।

Trending News