Bihar News पक्की फुलवारी मुहल्ला वासियों को जलजमाव की त्रासदी से जल्द ही मिलेगी निजात: गरिमा

Bihar News Residents of Pakki Phulwari Mohalla will soon get relief from the tragedy of waterlogging: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ला वासियों को जलजमाव जल जमाव की त्रासदीपूर्ण समस्या से जल्दी ही निजात मिल जाएगी।

Bihar News Residents of Pakki Phulwari Mohalla will soon get relief from the tragedy of waterlogging: Garima महापौर श्रीमती सिकारिया की सख्ती के बाद मुहल्ले के मेन रोड के दोनों तरफ दो दो फीट वाले आरसीसी नाले का निर्माण शुरू हुआ है। योजना के साइट के इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन, नगर पार्षद के प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा अन्य के साथ महापौर ने उक्त नाला के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने नाला के निर्माण कार्य में मानक गुणवत्ता का पूरा अनुपालन करने का निर्देश दिया।

Bihar News Residents of Pakki Phulwari Mohalla will soon get relief from the tragedy of waterlogging: Garimaश्रीमती सिकारिया ने कहा कि मोहल्ला वासी वर्षों से जल जमाव की समस्या झेलने को अभिशप्त रहे हैं। इसको लेकर अनेकों बार उन्हें पीड़ित और परेशान लोगों की मदद के लिए आना पड़ा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी आधार पर लेबल निकाल कर शुरू नाला निर्माण के क्रम में एक चेंबर के माध्यम से इस मुहल्ले के दोनों नालों को राष्ट्रीय उच्च पथ 727 के मुख्य नाले से जोड़कर मोहल्ला में जल जमाव की समस्या स्थाई तौर पर निदान किया जायेगा। महापौर के साथ मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Trending News