Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह

जनवाद टाइम्स 28 December 2024
Bihar News- Republic Day main function will be celebrated at Maharaja Stadium
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News- Republic Day main function will be celebrated at Maharaja Stadium

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में कराया जाना है। गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को अपने-अपने कार्यों का निष्पादन ससमय कराना होगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को अच्छे से निवर्हन करें।उन्होंने कहा कि झण्डोत्तोलन के पूर्व यह सुनिश्चित हो लिया जाय कि झण्डा सही तरीके से बंधा हो तथा झंडे का रंग अपने स्थान पर हो। महाराजा स्टेडियम अवस्थित मंच को सुसज्जित करने, आगत सज्जनों की बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिष्ठापन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित परेड का पूर्वाभ्यास, शहर के मार्गों की समुचित साफ-सफाई, चौक-चौराहों पर अधिष्ठापित गोलंबरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि कार्य सुनिश्चित किया जाय।उन्होंने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित संक्षिप्त, आकर्षक एवं बेहतरीन झांकी निकालने की व्यवस्था की जाय। इस हेतु जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, जिला कृषि कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, जीविका परियोजना, आईसीडीएस, कल्याण आदि विभाग/कार्यालय थीम का चयन कर उसकी तैयारी प्रारंभ करें।उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल के मंच की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करें। समारोह स्थल पर एंबुलेंस सहित चिकित्सक दल एवं पारा मेडिकल स्टॉफ, अग्निशामक दस्ता पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता व्यवस्था की जाय।समीक्षा के क्रम में बताया गया कि झण्डोत्तोलन हेतु समय का निर्धारण कर दिया गया है। 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, बेतिया, 10.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 10.35 बजे पूर्वाह्न विकास भवन परिसर, 10.40 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय परिसर, 10.50 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, 11.00 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिणी कार्यालय परिसर, 11.10 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया, 11.40 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झण्डोत्तोलन सम्पन्न कराया जाना है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की तैयारी करेंगे तथा सफलतापूर्वक सम्पन्न करायेंगे। महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन के लिए वरिष्ठ व्यक्तियों का चयन कर लेंगे। इस कार्य में महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाय। साथ ही महादलित टोलों को समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।Bihar News- Republic Day main function will be celebrated at Maharaja Stadium

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, श्रीमती बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News- 6 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल जप्त
Next: Bihar News- जिलाधिकारी ने डॉ0 अम्बेडकर कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.