Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मतदान प्रतिशत बढ़ाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी भूमिका निभाएं : डीएम

जनवाद टाइम्स 15 May 2024
Bihar News-Representatives of political parties should play their role in increasing the voting percentage: DM
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में प्रशासन, आमजन के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला प्रशासन की ओर से 20 मई को होने वाले हाजीपुर लोकसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।

Bihar News-Representatives of political parties should play their role in increasing the voting percentage: DM

वीटीआर बढ़ाने के लिए जिला के सारे पदाधिकारी और कर्मी लगे हुए हैं। इस कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। वे समाहरणालय सभा कक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पॉलिटिकल पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ रूबरू थे। उन्होंने एक-एक कर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से जानना चाहा की वीटीआर बढ़ाने के लिए उनकी रणनीति क्या है। उन्होंने कहा कि 20 मई को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1920 बूथ पर मतदान होना है। अगला चार-पांच दिन में वोटर जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों को बताएं कि इस बार बूथ पर कितनी बेहतरीन व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। धूप से बचने के लिए शेड है, पानी की व्यवस्था है, मेडिकल की व्यवस्था है। लोगों को बताएं कि इस बार का मतदान करने का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। माइकिंग और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी अवेयरनेस लाया जाए।

Bihar News-Representatives of political parties should play their role in increasing the voting percentage: DM
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन दोपहर बाद के समय में वीटीआर बढ़ाने हेतु मॉनिटरिंग आवश्यक है। एडवांस प्लानिंग कर वोटर्स को जागरूक करें। नगर एरिया में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। हाजीपुर नगर एरिया में 45 वार्ड हैं।सभी वार्ड में अगले तीन-चार दिन में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं।

Bihar News-Representatives of political parties should play their role in increasing the voting percentage: DM

बैठक में अभ्यर्थी, प्रस्तावक, अभिकर्ता तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास), बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनतंत्र आवाज पार्टी, जनशक्ति जनता दल, युवा बिहार सेना तथा कुछ निर्दलीय अभ्यर्थी मौजूद थे।
प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त ,उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ, एसडीएम हाजीपुर तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज सभी प्रखंड कार्यालयों में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे डीएम 
Next: Bihar News- जिला विधिज्ञ संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के असामायिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की गई 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.