Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-आज सभी प्रखंड कार्यालयों में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे डीएम 

जनवाद टाइम्स 15 May 2024
Bihar News-DM will hold a meeting with sector officials in all block offices today
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
चुनाव तक सभी छुट्टियां स्थगि
चुनाव कार्य में लापरवाह पदाधिकारी नपेंगे ।

बेहतर पदाधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत
हाजीपुर,
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज कहा है कि चुनाव कार्य में लापरवाह पदाधिकारी और कर्मी नपेंगे। बेहतर कर्मी पुरस्कृत होंगे। उन्होंने अधिकारियों को अगाह किया कि कार्य में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग और चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए सुस्त अधिकारियों की सूची भेजी जाएगी। वे आज समाहरणालय सभा कक्ष में सभी सेक्टर पदाधिकारिओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

Bihar News-DM will hold a meeting with sector officials in all block offices today
उन्होंने कहा कि वे कल दिनांक 15 मई को सुबह 8 बजे से देर शाम तक सभी प्रखंडों में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बीडीओ , बीएलओ, सहायक बीएलओ,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार ,कृषि समन्वयक, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, सभी प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य संपन्न होने तक सारी छुट्टियां स्थगित रहेंगी।

Bihar News-DM will hold a meeting with sector officials in all block offices today
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन वीसी के माध्यम से बीएलओ के साथ बैठक करें और वीटीआर बढ़ाने की रणनीति बनाएं। वीसी में एआरओ भी कनेक्ट रहेंगे ।उन्होंने इसी तरह डीपीओ (आईसीडीएस)और डीपीएम (जीविका) को भी प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने कर्मियों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया। पदाधिकारिओं से कहा कि वे मतदान के दिन लगातार भ्रमणशील रहें और अन्य कर्मियों को भी गतिशील रखते हुए मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करें । मतदान की तिथि को गाड़ियों में लगे माइक से हर गांव पंचायत में जाकर अनाउंस करें कि आज मतदान की तारीख है, चलो मतदान करें। हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 234 सेक्टर पदाधिकारी हैं और सभी की गाड़ियों में माइकिंग की सुविधा रहेगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम और VVPAT की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आईटी मैनेजर को निर्देशित किया कि कम्युनिकेशन प्लान ठीक ढंग से तैयार करें। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कर्मियों को निर्देश दिया कि 20 मई को मतदान के दिन गतिशील रहते हुए मतदाताओं को वोट के लिए मोटिवेट करें।

Bihar News-DM will hold a meeting with sector officials in all block offices today
बैठक में एडीएम , डीडीसी, एडीएम (आपदा), डीपीआरओ, एसडीएम हाजीपुर, एसडीएम महुआ सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी और सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज गांव गांव में जाकर मतदाताओं से किया जन सम्पर्क प्रत्याशी सपा लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
Next: Bihar News-मतदान प्रतिशत बढ़ाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी भूमिका निभाएं : डीएम

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.