Bihar News-राजापाकर –परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई

Bihar News-Rajapakar--The meeting of the Transformational Primary Teachers' Union was organized in the Panchayat Bhawan premises of Rajapakar Southern Panchayat  
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।. जिसकी अध्यक्षता संघ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने किया. बैठक में संघ के अनेक शिक्षक उपस्थित हुए. वहीं जिला से आए जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव महतो, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष राजू रंजन चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Bihar News-Rajapakar--The meeting of the Transformational Primary Teachers' Union was organized in the Panchayat Bhawan premises of Rajapakar Southern Panchayat

 बैठक में प्रखंड स्तरीय संगठन के बिस्तार पर विचार विमर्श हुआ. संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी अनिल कुमार को प्रखंड संरक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापाकर पश्चिम के शिक्षक संजय कुमार को प्रखंड सचिव का दायित्व दिया गया. वही पूर्व के चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राय को सर्वसम्मति से संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.  वही नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का अगले दिन विस्तृत बैठक की जाएगी. जिसमें प्रखंड स्तरीय संचालन कमेटी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों का का गठन किया जाएगा. वही सभी शिक्षकों को प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

Bihar News-Rajapakar--The meeting of the Transformational Primary Teachers' Union was organized in the Panchayat Bhawan premises of Rajapakar Southern Panchayat

मौके पर उपस्थित शिक्षकों में राजकुमार राय, प्रमोद सहनी, राजेश कुमार, विवेकानंद कुमार, संजय राय, अनिल राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।

Trending News