Bihar News-राजापाकर– जदयु कार्यकर्ताओं द्वारा राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत का भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर । वही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया ।

जदयु के प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव अनिल कुमार दास ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतो भलुई ,बखरी बड़ाई, राजापाकर उत्तरी, नारायणपुर बुजुर्ग,बेरई आदि पंचायत का भ्रमण किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले एवं उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया. तथा कहा की कार्यकर्ता भी सरकार के विभिन्न कार्यों को आम जनता के घर-घर तक पहुंचाएं एवं उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करें ।
जनसंपर्क अभियान में शामिल जदयू कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार साह मनोज कुमार सज्जन, पंकज साह, अमरनाथ सिंह, अमर वर्मा, सच्चिदानंद सिंह, रामचंद्र राम सहित अनेक लोग शामिल हैं।