Bihar News:-राजापाकर– राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिम टोला वार्ड नंबर 2 स्थित काली मंदिर परिसर में 24 घंटे के आयोजित अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया

Bihar News:-Rajapakar-- A 24-hour Ashtayam Yagna was organized in the Kali temple complex located in West Tola Ward No. 2 of Rajapakar Southern Panchayat.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

551 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई .कौनहारा घाट हाजीपुर से गंगाजल सूरतपुर पोखर लाया गया. जहां महिलाओं द्वारा आचार्य दिग्विजय तिवारी के वैदिक मंत्र उच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान उपरांत कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्रा शुरू की गई ।

Bihar News:-Rajapakar-- A 24-hour Ashtayam Yagna was organized in the Kali temple complex located in West Tola Ward No. 2 of Rajapakar Southern Panchayat.

विभिन्न चौक चौराहा शनिचरहट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, लक्ष्मी स्थान चौक होते हुए काली स्थान परिसर पहुंची. जहां आचार्य पंडित दिग्विजय तिवारी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ कर कलश स्थापना किया गया। वहीं कलश स्थापना उपरांत आज से ही 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ जो कल समाप्त होगा. वही कल शुक्रवार की रात्रि को प्रसिद्ध व्यास उपेंद्र राय की कीर्तन मंडली द्वारा विवाह कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है।कलश यात्रा देखने के लिए चौक चौराहा बाजारों में महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ देखी गई. यह कार्यक्रम संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है. मौके पर ग्राम वासियों के सहयोग से भंडारे का भी आयोजन किया गया है. भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है ।

Bihar News:-Rajapakar-- A 24-hour Ashtayam Yagna was organized in the Kali temple complex located in West Tola Ward No. 2 of Rajapakar Southern Panchayat.

यज्ञ के व्यवस्थापकों में रविंद्र सिंह, राहुल कुमार, लाल बाबू सिंह, मनोज कुमार, उपेंद्र सिंह, हरिहर सिंह ,संतोष कुमार, राजेश सिंह ,गणेश राय, धर्मेंद्र कुमार, मिंटू सिंह, दीपक कुमार ,अमरनाथ पंडित, विनोद सिंह आदि शामिल है ।

Trending News