Bihar News प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, छात्रों ने काटा जमकर बवाल

Bihar News Professor molested student, Students created a ruckus
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला मुख्यालय बेतिया स्तिथ महारानी जानकी कुंवर कॉलेज की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि गुरुवार को छात्रा प्रोफेसर के केबिन में प्रोजेक्ट जमा करने गई थी।इसी दौरान प्रोफेसर ने उसका नकाब उतारने को कहा और गंदी बातें भी कीं।

Bihar News Professor molested student,
 Students created a ruckusआरोप है कि छात्रा के साथ प्रोफेसर ने अश्लील हरकत भी की है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया और जमकर बवाल काटा । उग्र छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया और वे आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Bihar News Professor molested student,
 Students created a ruckusबताया जाता है कि पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने प्रोफेसर की कथित रूप से पिटाई भी की है।कॉलेज के छात्र घंटों तक प्रचार्य कक्ष में हंगामा करते रहे।कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस से नाराज छात्र प्रोफेसर की गिरफ्तारी की बात कर रहे थे. नाराज छात्रों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमलोग आंदोलन करेंगे।कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि कमेटी का गठन किया गया है. पीड़ित छात्रा को न्याय मिलेगा.’

Trending News