संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर के कालीबाग थाना द्वारा सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर करीब 11 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर थाना से भाग निकला ।

इसकी सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। गिरफ्तार गांजा तस्कर सिरसिया थाना क्षेत्र के विवेक कुमार सिंह बताया जाता है। जिसे सुबह सुप्रिया सिनेमा रोड से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी है हेतु पुलिस छापामारी जारी है।