Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम में करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में प्रधानमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान: गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 October 2024
Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में अब माननीय प्रधानमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त शंभू कुमार के प्रशासक काल में की गई खरीदारी और वर्तमान में स्पैरो एजेंसी और निगम में तेल की चोरी और अन्य शिकायतें करने वाले शिकायतकर्ता नगर पार्षदगण के वार्ड क्षेत्र का विकास अवरूद्ध कर देने और आरोप वापस लेने के लिए नगर आयुक्त द्वारा अनेक नगर पार्षदगण को धमकाना व दबाव बनाने एवं कुछ पार्षदों के नगर आयुक्त के दबाव एवं आतंक से भयभीत होकर क्लीन चीट देने की शिकायत प्रधानमंत्री से भी किए जाने पर कार्रवाई हुई है।

Bihar News नगर निगम में करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में प्रधानमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान: गरिमा

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वार्ड 32 की पार्षद जोहरा खातून के पुत्र एजाज हुसैन ने इससे संबंधित आवेदन भेज कर बेतिया नगर निगम में व्याप्त अराजकता और करोड़ों के भ्रष्टाचार में कार्रवाई तो दूर 29 नगर पार्षदों की लिखित शिकायत के बाद अब तक सही से जांच भी नहीं हो पाने के मामले में अब पीएमओ ने जिला प्रशासन को कार्रवाई का आदेश दिया है। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री सचिवालय के निर्देश के आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने के साथ परिवादी पक्षकार को नोटिस जारी कर आरोपों के साक्ष्य के साथ स्वयं उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दे रही है। श्रीमती सिकारिया ने बताया 29 नगर पार्षद गण की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपों पर न्यायिक विचारण की कार्रवाई अब
शुरू की गई है।Bihar News नगर निगम में करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में प्रधानमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान: गरिमा

महापौर ने बताया कि नगर निगम के माननीय 29 पार्षदगण के साथ वे स्वयं भी नगर निगम के लाखों जनता जनार्दन को न्याय दिलाने के लगातार प्रयासरत रहीं हूं। बावजूद इसके जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई शुरू होने के बाद मुझे भी न्याय की उम्मीद जगी है।

Post navigation

Previous: Bihar News बेतिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि , तीन घंटे के अंदर फिरौती हेतु अपहरण की घटना का सफल उदभेदन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : कैकेई ने महाराजा दशरथ से मागां वरदान लीला में राम बनवास तक किया गया मंचन मास्टर साहब योगेश मणि त्रिपाठी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.