Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रशांत किशोर का लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान, बोले – लोकसभा लड़ने का फैसला पूरी तरह से लोगों पर निर्भर, लोग कहेंगे किसी की मदद करनी है तो जन सुराज मदद करेगा

जनवाद टाइम्स 10 May 2023
Bihar News प्रशांत किशोर का लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान, बोले - लोकसभा लड़ने का फैसला पूरी तरह से लोगों पर निर्भर, लोग कहेंगे किसी की मदद करनी है तो जन सुराज मदद करेगा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 220वें दिन की शुरुआत वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत गोरिगांव पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। उसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय पत्रकारों के साथ संवाद किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपने पदयात्रा का अनुभव साझा किया। जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों का दौरा कर रहे हैं। उनकी पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण होते हुए वैशाली जिले पहुंची है। वैशाली में पदयात्रा अभी 2 दिन और चलेगी और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से गुजरेगी।IMG 20230509 WA0103

*लोकसभा लड़ने का फैसला पूरी तरह से लोगों पर निर्भर, लोग कहेंगे किसी की मदद करनी है तो जन सुराज मदद करेगा:प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महनार में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर नेताओं और दलों को सलाह देकर जीता सकते हैं तो भरोसा रखिए बिहार की जनता को भी जीता सकता हूं। इस पूरे अभियान में यह कहा जा रहा है कि जनता के बीच से ऐसे लोगों को ढूंढ़कर निकालेंगे और उनके साथ अपनी पूरी शक्ति, बुद्धि और संसाधन लगाएंगे और उनको जीता कर लाएंगे। जब कोई ईमानदार व्यक्ति जीतकर आएगा तभी स्थिति में सुधार आएगा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पूरी तरह से जनता पर निर्भर करेगा। अगर लोगों को लगेगा की विकल्प की जरूरत है तो उसकी मदद हम करेंगे जैसे पिछले 5 जिलों में जब हम पदयात्रा कर रहे थे तो वहां एमएलसी का चुनाव था और लोगों ने तय किया कि ये अफाक अहमद अच्छे आदमी हैं, इनकी मदद करनी चाहिए। जन सुराज ने शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में अफाक की मदद की और वो चुनाव जीत गए। आने वाले 2024 में हो रहे लोकसभा के चुनाव में लोग अगर तय करेंगे की चुनाव लड़ना चाहिए तो उसकी मदद हम करेंगे।Bihar News प्रशांत किशोर का लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान, बोले - लोकसभा लड़ने का फैसला पूरी तरह से लोगों पर निर्भर, लोग कहेंगे किसी की मदद करनी है तो जन सुराज मदद करेगा

*नीतीश कुमार के शासन में बिहार में दो नए उद्योग शुरू हो गए हैं – शराब माफिया और बालू माफिया, शराब की होम डिलीवरी हो रही है: प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महनार प्रखंड में मीडिया से संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में आज दो नए उद्योग शुरू हो गए हैं। शराब माफिया और बालू माफिया आज से 5-7 वर्ष पहले इतने बड़े पैमाने पर नहीं थे, जितने कि आज हो गए हैं। बिहार में आज ये दोनों उद्योग बढ़िया से फलफूल रहें हैं। बिहार में आज लाखों करोड़ों रुपए की शराब और बालू की लूट हो रही है और इसमें नीचे से ऊपर तक लोग मिले हुए हैं। शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकान बंद है लेकिन शराब की घर-घर होम डिलीवरी हो रही है यही स्थिति बालू की है जो जितना ताकतवर है, वो वहां से बालू उठा रहा है, आज कोई इसको रोकने वाला नहीं है। बालू माफिया ऐसे है जैसे जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली बात हो गई है और करोड़ों रुपए की लूट हो रही है सरकार भी इसको रोक नहीं रही है। सरकार का इसमें हस्तक्षेप नहीं करना इस बात को दर्शाता है कि सरकार भी ऐसी घटना में खुल कर शामिल है।

*बिहार में 60 प्रतिशत लोगों के पास जमीन ही नहीं है, सिर्फ पेट भरने के लिए खेती कर रहे हैं किसान: प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान महनार में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार में किसानों की बदहाली पर कहा कि बिहार में पिछले 75 सालों में भूमि सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया है जिसकी वजह से आज देश में बिहार ऐसा राज्य है, जहां भूमिहीन लोग अधिक मात्रा में रहते हैं। बिहार में 60 प्रतिशत लोगों के पास 1 इंच जमीन नहीं है लेकिन उससे बड़ी समस्या यह है कि 40 प्रतिशत लोग जिनके पास जमीन है उनमें से 35 प्रतिशत लोगों के पास 2 बीघे से भी कम जमीन है। बिहार में छोटे किसान हैं, जिस वजह से बिहार में आज कमाने वाली नहीं खाने वाली खेती हो रही है। खेती से पैसा कमाने का कोई विकल्प नहीं है। यहां लोग गेंहू, धान और मकई इसलिए उगा रहे हैं ताकि अपना और अपने बच्चों का पेट भर सकें।

Post navigation

Previous: Bihar News भवन के मूल स्वरूप की रक्षा के साथ ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार:गरिमा
Next: Bihar Newsजब भी नीतीश कुमार के कार्यकाल का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना सबसे बड़ा काला अध्याय होगा: प्रशांत किशोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.