Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-महुआ के गांधी चौक पर राजू वारसी पर प्राण घातक हमला करने वाले महुआ थाना कांड संख्या 620 /24 के अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करें पुलिस

जनवाद टाइम्स 30 July 2024
Bihar News- Police should immediately arrest the accused of Mahua Police Station Case No. 620/24 who made a deadly attack on Raju Warsi at Gandhi Chowk of Mahua
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
इस केस से बचने के लिए इस कांड के अभियुक्त के परिजन द्वारा दर्ज झूठा मुकदमा महुआ थाना कांड संख्या 640/ 24 को समाप्त किया जाए।
राजापाकर थाना के पोखरैरा में पुलिस के अग्निशमन वाहन से कुचल कर मरी 5 वर्षीय काजल कुमारी के परिजनों को सरकार मुआवजा दे।
राजापाकर थाना परिषर में लाश देखने गए लोगों पर दर्ज राजापाकर थाना कांड संख्या 226/24 समाप्त किया जाए, मोबाइल नंबर 9852 1243 80 से फोन कर लोगों को धमकाने और सात-सात हजार रुपया की मांग करने वाले इस मोबाइल नंबर के धारक पर केस दर्ज करने की मांग
हाजीपुर 30 जुलाई 2024,
भाकपा माले जिला कमेटी के आह्वान पर सैकड़ो गरीबों ने वैशाली कला मंच पर धरना और समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करके महुआ के गांधी चौक पर राजू वारसी पर हुए प्राण घातक हमले महुआ थाना कांड संख्या 620 /24 दिनांक 20 जुलाई 2024 की अभिक्तों को गिरफ्तार करने, इस केस से बचने के लिए दर्ज किया गया झूठा मुकदमा महुआ थाना कांड संख्या 640 /24 दिनांक 23 जुलाई 2024 को समाप्त करने, 25 जून 2024 को राजापाकर के पोखरैरा गांव में पुलिस के अग्निशमन वाहन से कुचलकर मरी काजल कुमारी के परिजनों को उचित मुआवजा देने, लाश देखने राजापाकर थाना परिसर पहुंचे गरीबों के ऊपर दर्ज राजापाकर थाना कांड संख्या 226/24 को समाप्त करने, 98 52 12 43 80 नंबर से फोन पर बैकुंठपुर के गरीबों को धमकी देकर 7000/7000 रुपया की मांग करने वाले मोबाइल धारक पर केस दर्ज करने, हाजीपुर अंचल के रंदाहा डीहवारनी स्थान और बिदुपुरांचल के बालाटांड़ में राजकीय नलकूप के खराब मोटर की मरम्मत करवाने की मांगों से संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रेषित ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर सदर को सोपा।

Bihar News- Police should immediately arrest the accused of Mahua Police Station Case No. 620/24 who made a deadly attack on Raju Warsi at Gandhi Chowk of Mahua
धरना स्थल पर सबसे पहले भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारूमजूमदार सहित भारतीय क्रांति के तमाम शहीदों को 1 मिनट मौन श्रद्धांजलि दिया गया। उसके बाद जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव और माले के राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि तीन आपराधिक कानून लाकर केंद्र की एनडीए सरकार देश में पुलिस राज थोपना चाहती है। महुआ में सामंती सांप्रदायिक ताकतों ने सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की परंतु मोहर्रम कमेटी के लोगों ने कुशलता पूर्वक उनके साजिश को विफल कर दिया, जिससे खार खाए सांप्रदायिक तत्वों ने राजू बारसी पर प्राण घातक हमला किया। राजू वारसी मोहर्रम के जुलूस में शामिल नहीं थे, न हीं उसके कर्ताधर्ता थे। केस से बचने के लिए सामंती सांप्रदायिक तत्वों में एक झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। इस केस के असली साजिश करता को पहचानने की जरूरत है। ये सामंती सांप्रदायिक तत्व विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होना चाहता है। इसलिए दलित और मुसलमानों की एकता को तोड़ना चाहता है। उन्होंने दलित /मुसलमान की मजबूत एकता कायम करके उनके मनसुबे को विफल करने का आह्वान किया।

Bihar News- Police should immediately arrest the accused of Mahua Police Station Case No. 620/24 who made a deadly attack on Raju Warsi at Gandhi Chowk of Mahua

सभा को डॉक्टर प्रेमा देवी, राम पारस भारती, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,रामनिवास प्रसाद यादव, सुमन कुमार ,रामबाबू भगत, पवन कुमार सिंह, संगीता देवी, नरेंद्र कुमार सिंह,बच्चा बाबू, गोपाल पासवान, मजिंदर साह, कुमारी गिरजा पासवान, ज्वाला कुमार, रामनाथ सिंह, ने संबोधित किया। धरना स्थल पर इलाजरत राजू वारसी की उपस्थित थे।Bihar News- Police should immediately arrest the accused of Mahua Police Station Case No. 620/24 who made a deadly attack on Raju Warsi at Gandhi Chowk of Mahua

नेताओं ने सरकार के वादा के अनुसार 6000 मासिक से कम आमदनी वाले महा गरीबों को₹200000 देने, 5 डिसमिल वास की जमीन और पक्का मकान देने के लिए माले राज्य कमेटी द्वारा शुरू हक दो वादा निभाओ अभियान को सफल करने के लिए गांव-गांव में गरीबों की बैठक शुरू करने की अपील किया।

Post navigation

Previous: Bihar News मार्ग संस्था द्वारा सामुदायिक कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : शोक संवेदना व्यक्त कर दी गई श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.