Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना

जनवाद टाइम्स 12 February 2025
Bihar News Pediatric heart patients will be screened at IGIC Patna, 24 children left by ambulance
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत ह्रदय रोग से पीड़ित जिले के विभिन्न प्रखंडो के 24 बच्चे को उनके अभिभावकों के साथ बेहतर इलाज के लिए जिला स्वास्थ्य समिति बेतिया से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाते हुए एम्बुलेंस को इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान पटना रवाना किया।उन्होंने बताया की वहां इन बच्चों की कैंप में स्क्रीनिंग की जाएगी, जहाँ सामान्य रोग होने पर पटना में ही इलाज की जाएगी, वहीं गंभीर हृदय रोग होने पर अभिभावकों के साथ हवाई जहाज से श्री सत्य साईं हॉस्पिटल अहमदाबाद रवाना किया जाएगा। जहां इनके ह्रदय में छेद की निःशुल्क सर्जरी कराई जाएगी।

Bihar News Pediatric heart patients will be screened at IGIC Patna, 24 children left by ambulance
डॉ चंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत अब तक 84 बच्चों को भेजकर हृदय का जाँच कराया जा चुका है जिसमें से 45 बच्चों का अब तक निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है।डॉ चंद्र ने कहा की जिले के लिए यह ख़ुशी की बात है की मिडिया के सहयोग से लोग जागरूक हुए है जिसके कारण अब सभी प्रखंडो के लोगों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का लाभ मिल रहा है।आरबीएसके के जिला समन्वयक रंजन मिश्रा ने बताया की जिले के सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर ऐसे बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ऐसे गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें विशेष इलाज की सुविधा हेतु एम्बुलेंस से पटना रेफर किया जाता है। उसके बाद गंभीर ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को सत्य साईं हॉस्पिटल अहमदाबाद उनके अभिभावक के साथ भेजा जाता है, जहां रहने, खाने,इलाज की सभी व्यवस्था के साथ ही हवाई जहाज के टिकट की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।Bihar News Pediatric heart patients will be screened at IGIC Patna, 24 children left by ambulance

– इन प्रखंडो के बच्चे हुए रवाना

जिले के मझौलिया से- 4,नौतन -3, भीतहाँ- 2,पिपरासी -2, बेतिया -2, नरकटियागंज -2, बगहा 1 से -1
बगहा 02- 1, लौरिया- 1, योगापट्टी- 1, मैनाटांड 02, चनपटिया -2, बैरिया 1 कुल 24 बच्चों को डॉ अफरोज आलम के देखरेख में भेजा गया। समन्वयक रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जीरो से 18 साल तक के बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाता है उन्होंने नंबर जारी करते हुए कहा की ह्रदय में छेद जैसी गंभीर समस्या हो तो जिला स्तर पर इस +91 84060 65835 नंबर पर सम्पर्क करें।

– कैंप लगाकर की जाती है बच्चों की स्क्रीनिंग :

डॉ आरएस मुन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 43 प्रकार की बीमारियों की जांच चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैंप लगाकर समय-समय पर की जाती है। जांच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता और जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस पटना और उसके बाद विमान से श्री सत्य साइ हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाता है। उन्होंने बच्चों के अभिभावक से अपील करते हुए कहा की ऐसे बच्चों की जानकारी होने पर सरकारी अस्पताल या जिला स्वास्थ्य समिति के जिला समन्वयक रंजन कुमार से सम्पर्क करें।Bihar News Pediatric heart patients will be screened at IGIC Patna, 24 children left by ambulance

मौके पर एसीएमओ डॉ रमेश चंद्रा,डॉ आर एस मुन्ना,जिला समन्वयक रंजन कुमार मिश्रा,डॉ अफरोज आलम,सोनू कुमार वर्मा, मनीष कुमार, धीरज कुमार, सिफार के डीसी सिद्धांत कुमार व जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य लोग उपस्थित थें।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:कल्पवास: साधना, सेवा और समन्वय का संगम ,माघ पूर्णिमा पर होगा कल्पवास का समापन
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम के 21वीं वर्षगांठ पर नर्सिंग होम परिसर में भगवान विष्णु धन्वंतरि  के प्रतिमा का स्थापना दिवस समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.