Bihar News दावत-ए-इफ्तार से शांती सौहार्द और प्रेम का संचार होता है- विधायक

Bihar News Peace, harmony and love are spread in Daawat-e-Iftar- MLA
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इंसाफ़ मंच जिला अध्यक्ष अखतर इमाम ने अपने गाँव सिकटा अंचल के लठियाही में 16 मार्च को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें
भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और इंकलाबी नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष अफताब आलम सहित दर्जनों भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने होली के दो दिन बाद यानी 16 मार्च को इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें हमें शांती सौहार्द और प्रेम के साथ आगे बढ़ना है।

Bihar News Peace, harmony and love are spread in Daawat-e-Iftar- MLA

गुप्ता ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि यहां हम पहुंचे हैं। यह देख कर अच्छा लगता है कि सामाजिक सद्भाव के साथ देश आगे बढ़े और तरक्की करे। इस देश में सबके लिए जगह है, सबके दिल में जगह है। भारत एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें हमें शांती सौहार्द और प्रेम के साथ आगे बढ़ना है।

Bihar News Peace, harmony and love are spread in Daawat-e-Iftar- MLA
बड़ी संख्या में लोग आऐ हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागे में बंधा हुआ है।

Trending News