Bihar News केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में नगर वासियों की भी भागीदारी जरूरी:गरिमा

Bihar News Participation of city dwellers is also necessary in Central Sanitation Survey-2025: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मीना बाजार के 100 से ज्यादा दुकानदारों के बीच खुद से डस्टबिन सौंप कर नगर निगम स्वच्छता अभियान अपनी अपनी जिम्मेदारी और रचनात्मक भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।

Bihar News Participation of city dwellers is also necessary in Central Sanitation Survey-2025: Garima महापौर ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता के स्तर से स्वच्छता सर्वेक्षण- 2025 शुरू कर दिया है। इसको लेकर केंद्रीय टीम अभी से आगामी मार्च महीने में कभी भी आ सकती है। उसमें स्वच्छता जांच के साथ ही नगर के लोगों से भी जारी स्वच्छता अभियान के बाबत जानकारी ली जाएगी। लेकिन, इसके पहले अपने नगर निगम क्षेत्र को चौतरफा स्वच्छ और सुंदर बना लेना हम सभी के लिए अनिवार्य है। नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। महापौर श्रीमती सिकारिया नगर निगम के सभी जागरूक नागरिकों को स्वच्छता मित्र और केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए अभियान दूत बनना होगा।Bihar News Participation of city dwellers is also necessary in Central Sanitation Survey-2025: Garima

Trending News