Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News हमारा छठ सिर्फ लोक प्रबल आस्था का प्रतीक ही नहीं, प्रकृति से समाज को जोड़ने का महापर्व:गरिमा

जनवाद टाइम्स 6 November 2024
Bihar News Our Chhath is not just a symbol of strong faith of the people, it is a great festival to connect society with nature: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उपनगर आयुक्त गोपाल कुमार के साथ सघन शहरी क्षेत्र सहित नगर निगम के दर्जनों मुख्य छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद साफ सफाई और सुरक्षा प्रबंध के सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित कुल 62 से अधिक छठ घाटों पर साफ सफाई और सुरक्षा प्रबंध को फाइनल टच देने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया।

Bihar News Our Chhath is not just a symbol of strong faith of the people, it is a great festival to connect society with nature: Garimaबावजूद इसके विभिन्न वार्डों के छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त नगर निगम कर्मियों को 8 नवंबर को प्रातः कालीन अर्घ्य सम्पन्न होने तक अपने अपने आवंटित छठ घाटों पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पत्रकार- छायाकारों से महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हमारा छठ सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज और प्रकृति को जोड़ने का अनूठा महापर्व भी है।
छठ बस एक पर्व नहीं है, बल्कि आज की आधुनिक दुनिया की चकाचौंध और भागदौड़ से भरी जिंदगी में भी पुस्त दर पुस्त से जारी परंपराओं को मजबूत करने वाले अटूट धागे की तरह है।

Bihar News Our Chhath is not just a symbol of strong faith of the people, it is a great festival to connect society with nature: Garimaमहापौर ने बताया एक एक छठ व्रती को छठी मईया का प्रतिरूप मानने वाले इस महापर्व में समाज का सारा भेदभाव धूमिल हो जाता है। न कोई बड़ा होता है, न कोई छोटा, सभी एक समान हो जाते हैं। इस पर्व का आस्था के संग सरोकार का दायरा भी बड़ा है। यह महापर्व से लाखों गरीबों का रोजगार जुड़ा होता है, खासकर बांसफोर लोगों के लिए जो महीनों से छठ का दऊरा, सुपली बनाने में लग जाती हैं। महापौर ने बताया कि अपनी सासू मां के वृद्धवस्था के कारण, वे अपने कुल की परंपरा के अनुसार स्वयं भी छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रही हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 27 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया
Next: Bihar News सहायक निदेशक, भू अर्जन-सह-संयुक्त सचिव ने अंचलाधिकारी बेतिया से मांगा स्पष्टीकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.