Bihar News-एक पेड़ सौ पुत्र समान

Bihar News-One tree is equal to hundred sons
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

प्रकृति से जुड़कर मानव सुख शांति समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। वही प्रकृति से छेड़छाड़,विकृति से जुड़ने पर विनाश की ओर हमें ले जाता है। आधुनिकता और भोगवादी विकास के कारण आज समूची दुनिया जलवायु परिवर्तन के परिणाम को भुगत रही है। हमने जैसे ही_सर्वे भवंतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया को भूलाया वैसे ही हमने अपने सुख चैन को खोया ।

Bihar News-One tree is equal to hundred sons

हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति रही है_वसुधैव कुटुंबकम। हम प्राचीन काल से ही अपनी इस संस्कृति का निर्वहन करते आ है। धरती पर रहने वाले सभी जीव हमारे कुटुंब है। ऐसी हमारी धारणा सदा रही है। जैसे ही हम उक्त दोनों सूत्रों को भूलकर सांसारिक सुख के लिए,भोगवादी विकास की और दौड़ना शुरू किया सारे सुखचैन को प्रकृति ने छीन लिया। जैसा बोया बीज वैसा मिल रहा आज फल। प्रकृति से छेड़छाड़,जंगलों का विनाश धराधर पेड़ों की कटाई,वनों का नाश ने हमें बना दिया निर्दय।पेड़ की महत्ता हमारे पुरखे समझते थे। इसीलिए पेड़ की पूजा किया करते थे। पेड़ों को देवता का दर्जा प्राप्त आज भी हमारे धर्म ग्रंथों में है।दुनियां का कोई ग्रंथ चिकित्सा,पर्यावरण,वन और प्रकृति के महत्वों से भरा पड़ा नही मिलेगा। एक पेड़ अपने पूरे जीवन काल में हमें जितना कुछ दे जाता है उसकी कृतज्ञता हम चाह कर भी पूरा नहीं कर सकते। नीम, पीपल,बरगद,पाखड़,जामुन,गुलहर, महुआ आदि पेड़ जीवन दायिनी है। एक पेड़ से हमें क्या-क्या मिलता है? यह जानकर हमें सोचने पर विवश होना पड़ेगा,हमने क्यों अंधाधुन पेड़ की कटाई की। सामान्य मानव पूरे जीवन काल में 8 करोड रुपए से अधिक का सिर्फ ऑक्सीजन लेता है। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक दिन तीन सिलेंडर ऑक्सीजन लेता है। एक पेड़ साल में 20 किलोग्राम धुल सोखता है। गर्मी में पेड़ के नीचे कम से कम चार डिग्री सेंटीग्रेड तापमान कम रहता है। एक पेड़ एक वर्ष में 20 टन कार्बन डाइऑक्साइड को सो है। एक पेड़ एक वर्ष में 700 किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। 80 किलोग्राम बोरोन,लिथियम,लेड और जहरीले धातुओं के मिश्रण को सोखता है। एक लाख वर्ग मीटर दूषित हवा को पेड़ शुद्ध करता है। घर के करीब एक पेड़ ऑक्सीटीक बॉल की तरह काम करता है यानी ध्वनि प्रदूषण को कम करता है। घर के पास अगर 10 पेड़ हो तो पेड़ के पास रहने वालों की आयु 7 वर्ष बढ़ जाती है। पेड़ से छाया,जानवरों का चारा,मनुष्य का भोजन,फल_फूल,औषधि,गोंद,छाल,लाखो टन झड़े पत्तों के सड़ने से जैविक खाद बनता है।मिट्टी क्षरण को रोकने का काम भी पेड़ करता। वर्षा करने का कारक बनता है। फल_फूल पत्तियों सहित अंत में सूखने पर जलावन एवं लकड़ी भी पेड़ से मिलते हैं। पेड़ नहीं रहेंगे तो मृदाक्षरण नही रुकेगा। प्रदूषण बढ़ेंगे। तापमान में वृद्धि होगी सुखार होगा। वर्षा का अभाव होगा। जल संकट होगा।अनियंत्रित वर्षा होगी। भूजल स्तर नीचे गिरेगा। गर्मी बढ़ने से ध्रुवीय बर्फ के पिघलने पर समुद्र का जलस्तर में वृद्धि होने से मानव जीवन संकट में होगा। बीमारियों का प्रकोप होगा। इसीलिए किसी ने कहा है_एक पेड़ सौ पुत्र समान। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण का संरक्षण के लिए और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमने निर्णय लिया है सीड वॉल के माध्यम से नंगे पहाड़ को पेड़ों से आच्छादित करेंगे।

Bihar News-One tree is equal to hundred sons

सीड वॉल को ड्रोन के द्वारा और जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से पहाड़ों पर छिड़काव करेंगे। साथ-साथ पहाड़ों पर होने वाले वर्षा के जल का संग्रह के लिए व्यवस्था की जाएगी, ताकि पहाड़ों का तापमान सूरज की रोशनी में कम हो। पशु_पक्षियों को पीने के लिए जल उपलब्ध हो। पहाड़ ठंडा रहे। वातावरण का तापक्रम संतुलित रहे।
मेरा मानना है_
मंदिरों में बंटे अब यही प्रसाद,एक पौधा और जैविक खाद।
मस्जिदों से अब यही अजान दरख़्त लगाए हर इंसान।
हर गुरुद्वारे से एक ही वाणी, दे हर बंदा पौधों में पानी।
हर चर्च की यही शिक्षा,वृक्ष लगाए यीशु की इच्छा।
सांस हो रही नित_नित कम,आओ पेड़ लगाएं हम।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News