Bihar News एक ट्रैक्टर बालू बरामद, लाइनर गिरफ्तार

Bihar News One tractor full of sand recovered, liner arrested
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी के क्रम में दिनांक 24.10.24 की रात्रि 00:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पु०अ०नि०चंद्रशेखर कुमार लौरिया थाना के द्वारा बगही गांव के पास से अवैध खनन कर ला रहे महिन्द्रा B275DI ट्रैक्टर ट्रेलर पर लोड किया हुआ लाल-उजला बालू बरामद किया गया है।

Bihar News One tractor full of sand recovered, liner arrested

इस संबंध में ट्रैक्टर को लाईन अप कर रहे एक व्यक्ति को हिरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल के साथ विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा ट्रैक्टर मालिक, चालक एवं पकड़ाये मोटर साईकिल चालक के विरुद्ध लौरिया थाना कांड संख्या 358/24 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

बरामदगी
1. बालू लदा ट्रेलर सहित महिन्द्रा B275DI ट्रैक्टर
2. एक हिरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल

गिरफ्तारी – 1.समशाद अंसारी उम्र करीब 27 वर्ष पिता मो० जाकिर हुसैन ग्राम सिकटा थाना लौरिया जिला प० चम्पारण बेतिया ।Bihar News One tractor full of sand recovered, liner arrested

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में उत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर ।

Trending News