संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
गुप्त सूचना के आधार पर मनुआपुल पुलिस ने गुरवलिया ग्राम के पास 10 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है । 
उक्त जानकारी देते हुए मनुआपुल ओपी प्रभारी मामा अलाउद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी सिरसिया ओपी के गरभुआ ग्राम निवासी संजय कुमार पिता भरत महतो बताया गया है जो होली के अवसर पर शराब नगर में ले जारहा था गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।
