Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

जनवाद टाइम्स 1 August 2023
Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी।Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। बताया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जाना है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चम्पारण जिला के प्रभारी मंत्री, ललित कुमार यादव द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाना है।

झण्डोत्तोलन कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, 09.40 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.50 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 10.00 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.10 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर के प्रांगण, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय, 10.25 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया में तथा 11.15 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झण्डोत्तोलन किया जायेगा।Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि कल्याण पदाधिकारी/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की तैयारी से संबंधित बैठक 08 अगस्त के पूर्व आयोजित कर वरिष्ठ व्यक्ति का चुनाव झण्डोत्तोलन हेतु करेंगे। इस कार्य में महिलाओं को प्रथम वरीयता दी जाय। साथ ही इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा, बेतिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वारा कराया जायेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मैदान में पेयजल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त द्वारा की जायेगी। यदि स्थल/रास्ता में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे जलनिकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यापर्ण करायेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डी अमरकेश, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, , एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, राजकुमार सिन्हा, श्रीमती बेबी कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News दो दशक से सड़क व जल जमाव की सांसत झेल रहे इंद्रपुरी मुहल्ले के लोगों की परेशानी खत्म: गरिमा
Next: Bihar News किसानों को उत्तम खेती  सिंचाई को लेकर  अनुमंडलीय स्तर पर लगा  विधुत कनेक्शन कैम्प

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.