Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लगन एवं नई ऊर्जा के साथ कार्यों को निष्पादित करें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2024
Bihar News On the occasion of Independence Day, the main function will be organized at Maharaja Stadium.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रधान सहायकों की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस बैठक में रोकड़ बही (असमायोजित अभिश्रव), माननीय न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, सेवांत लाभ, सेवा शिकायत, एसीपी/एमएसीपी, मुख्यमंत्री जन शिकायत, जिला जनता दरबार, अंचल भू-मापी, सूचना का अधिकार अधिनियम, कर्मपुस्त, विभागीय कार्यवाही, बायोमीट्रिक उपस्थिति आदि की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।

Bihar News On the occasion of Independence Day, the main function will be organized at Maharaja Stadium.

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रधान सहायकों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन में आपके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। आप सभी के प्रयासों से लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्य प्रगति थोड़ी धीमी दिख रही है, इसे तेजी के साथ बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधान सहायक कार्य संस्कृति में और अधिक सुधार लाएं।उन्होंने कहा कि लगन एवं नई ऊर्जा के साथ जिले के सभी प्रधान सहायक अपने-अपने कार्यों को निष्पादित करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी तीव्र गति से कार्यालय के कार्यों को निष्पादित करने को कहें। उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी संचिकाओं, अभिलेखों को अपडेट रखें। कार्यालय को व्यवस्थित रखते हुए साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। कार्यालय का प्रबंधन और अधिक बेहतर कैसे हो, कार्यों को ससमय कैसे निष्पादित किया जाय, इस हेतु विशेष ध्यान दें।

Bihar News On the occasion of Independence Day, the main function will be organized at Maharaja Stadium.

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के कार्यालयों की औचक जाँच जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों से करायी जाएगी। किसी भी कार्यों को लंबित नहीं रखें। ससमय कार्य निष्पादन में कहीं कोई परेशानी हो रही हो तो अपने अधिकारी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी से भी मार्गदर्शन ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके तथा होने वाले कर्मियों के प्रति संवेदनशील रहें। सेवानिवृत्ति पर सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं कर्मियों को समय पर मिल जाय, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कर्मियों के अन्य समस्याओं के प्रति भी गंभीर होकर उनके मामलों को निष्पादित करें।जिलाधिकारी ने प्रधान सहायकों को निर्देश दिया कि सेवांत लाभ, सेवा शिकायत आदि से संबंधित लंबित कार्य जल्द से जल्द निष्पादित किया जाय। सीसीएमएस की मॉनिटरिंग करें। सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी से संबंधित मामले अपने लॉगिन पर देखें और एसओएफ अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी एवं अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह द्वारा प्रधान सहायकों को बेहतर तरीके से कार्य करने के गुर बताए गए। उन्होंने प्रधान सहायकों को रोकड़ बही (असमायोजित अभिश्रव), माननीय न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, अंचल भू-मापी, सूचना का अधिकार, विभागीय कार्यवाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Bihar News On the occasion of Independence Day, the main function will be organized at Maharaja Stadium.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा, मो0 अली अंसारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन
Next: Bihar News-लालगंज प्रखंड के गुड़मिया पंचायत भवन परिसर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न हूआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.