Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News गुड फ्राइडे के अवसर पर चुहड़ी पल्ली में क्रूस रास्ता का लाइव रोल प्ले का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 March 2024
Bihar News On the occasion of Good Friday, a live role play of the Way of the Cross was organized in Chuhdi Palli
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर लोयोला स्कूल चुहड़ी में क्रूस रास्ता का रोल प्ले के माध्यम से लाईव आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फादर हरमन ने बताया कि आज गुड फ्राइडे है, यह दिन प्रभु येसु के दुःखभोग को स्मरण करने, प्रार्थना पूजा करने का दिवस है। इसी अवसर पर आज येसु के दुःखभोग, क्रूस यात्रा को चुहड़ी पल्ली के युवाओं और युवतियों ने रोल प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया। क्रूस यात्रा के चौदहों स्थानों में येसु द्वारा क्रूस ढोने से लेकर क्रूस पर प्राण त्यागने तक की सभी भागों को लाइव रोल प्ले के माध्यम से दिखलाया गया।

Bihar News On the occasion of Good Friday, a live role play of the Way of the Cross was organized in Chuhdi Palli

येसु के क्रूस ढोने से लेकर, क्रूस पर येसु के प्राण त्यागने की दृश्य को देखकर उपस्थित महिला, पुरूष, बच्चे सभी श्रद्धालु भावविह्वल हो गए, उनकी आंखें नम हो गई। क्रूस यात्रा की समाप्ति पर लोयोला स्कूल प्रांगण से निकलकर सभी श्रद्धालु गिरजाघर में प्रवेश किये। जहां पुरोहित के द्वारा प्रार्थना किया गया।

Bihar News On the occasion of Good Friday, a live role play of the Way of the Cross was organized in Chuhdi Palli

क्रूस यात्रा में सन्नी संजय (येसु) सुचिता मनीष (माँ मरियम) किरण पीटर (वेरोनिका) विकास सामुएल (पिलातुस) आकाश सेन्सिल (सिमोन सिरिणी) अभिषेक कलारेन्स (योहन) समीर, आकाश, संजू और आयुष ( सोल्डर, सेनापति) की रोल किये। क्रूस रास्ता के लाईव रोल प्ले का निर्देशन मेरी आडलीन और सन्नी लुइस ने किया। वही लाइव प्ले को रंजन जोसेफ और मेरी आडलीन ने अपनी आवाज दिया। अमर डेनिस, हर्षित, केविन, हिमांषु, शौर्य, सोनाली, एंजल, एलिशा, अर्पिता, नमन, राखी, अमन, जीटा नटाल, लूसी अन्थोनी ने महती भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News-लोजपा रामविलास के युवा प्रदेश महासचिव मिले चिराग पासवान से
Next: Bihar News पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने धारदार हथियार से पत्नी सहित तीन बेटियो का हत्या कर हुआ फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0019
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच
  • Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.