संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर।
पंचायत में क्षेत्र भ्रमण कर हो रही है योजनाओं की जांच।
योजनाओं में कहीं भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक उपाय करें : डीएम ।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर आज प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी योजनाओं की जांच के लिए फील्ड में रहे। उन्हें कल कल भी फील्ड में जाकर गहन जांच का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने संबंधित प्रखंडों में जाकर 11 सितंबर और 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न योजनाओं की जांच करते हुए और मामले का निष्पादन करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
इन्हें प्रथम पाली में आरटीपीएस काउंटर, बायोमेट्रिक उपस्थिति, भूमि विवाद के मामले, सभी प्रखंड स्तरीय कार्यालयों एवं जन शिकायत के लंबित मामलों की जांच करनी है।
पदाधिकारी को द्वितीय पाली में अपने संबंधित प्रखंड के किसी एक पंचायत में चल रही योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल जल योजना, गली-नाली योजना, विद्यालय का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थल निरीक्षण करते हुए जांच रिपोर्ट देना है। उन्हें पैक्स के माध्यम से चल रहे लंबित सीएमआर/ मिलरों का भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने शाम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसी योजना के कार्यान्वयन में कमी पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक उपाय करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।