Bihar News-जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर

Bihar News-On the instructions of District Election Officer-cum-District Officer Shri Yashpal Meena
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
आज दिनांक 31.3.2024 को बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदुपुर एवं सेक्टर पदाधिकारियों ने गृह भ्रमण कर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में हाजीपुर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रो के क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारी ने गृह भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र वैशाली के स्वयंसेवकों द्वारा वैशाली एवं पटेरी बेलसर प्रखंड अंतर्गत घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं गोरौल प्रखंड अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई।

Bihar News-On the instructions of District Election Officer-cum-District Officer Shri Yashpal Meena बुनियाद केंद्र बिदुपुर महनार एवं पातेपुर के कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। आईसीडीएस के जंदाहा परियोजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ एवं महिला पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को जागरुक कर मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।

Bihar News-On the instructions of District Election Officer-cum-District Officer Shri Yashpal Meenaआंगनवाड़ी सेविकाओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।

Trending News