Bihar News बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराएं अधिकारी एवं डॉक्टर : एसडीएम

Bihar News Officers and doctors should provide all possible help to flood affected people: SDM
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे हैं चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरासी का निरीक्षण किया गया।Bihar News Officers and doctors should provide all possible help to flood affected people: SDM

इसके साथ ही एसडीएम, बगहा पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदहा पंचायत में पहुँच कर बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ली। उन्होंने बाढ़ राहत पैकेट एवं दवा वितरण तथा कम्युनिटी किचन के बारे में भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराएं।Bihar News Officers and doctors should provide all possible help to flood affected people: SDM

एसडीएम द्वारा पिपरासी प्रखंड के अंतर्गत सेमरा लाबेदाहा, मंझरिया एवं बलुआ के बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किया जा रहे हैं सुखा राशन का जांच किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि, पिपरासी, अंचल अधिकारी, पिपरासी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News