Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छठे चरण में पश्चिम चंपारण में होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना जारी जिला निर्वाचित पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 29 April 2024
Bihar news Notification issued for voting in West Champaran in the sixth phase under Lok Sabha elections 2024 District Elected Officer
Share News
       

संवाददाता ( मोहन सिंह) बेतिया

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चुनाव के छठे चरण में 25 मई को पश्चिम चंपारण में होने वाले आम चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल से जारी कर दी गई है।इसके साथ ही पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण संसदीय सीट के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 6 मई को होगी।उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले के दो संसदीय क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसके लिए अलग-अलग सेलों का गठन किया गया है जो अपना विधिवत काम शुरू कर दिए है।

Bihar news Notification issued for voting in West Champaran in the sixth phase under Lok Sabha elections 2024 District Elected Officerवाल्मीकिनगर संसदीय सीट के लिए अपर समाहर्ता और पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी स्वयं निर्वाचन पदाधिकारी होंगे।उन्होंने कहा कि 7 मई को नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा की जाएगी और 9 मई को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।पश्चिम चंपारण के दो लोकसभा सीट पर चुनाव के छठे चरण में 25 मई को चुनाव संपन्न होगा और मतगणना 4 जून को होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 25490 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 66 हजार 302 एवं एवं महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 59 हजार 116 है जिनके लिए 1829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 54 हजार 210 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख हजार 966 एवं महिला मतदाताओं की संख्या लाख 19 हजार 180 है जिनके लिए 1756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के समय मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 54 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसके अलावे जिले के बाकी मतदान केदो पर सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सामान्य रूप से मतदान किया जा सकेगा।

Bihar news Notification issued for voting in West Champaran in the sixth phase under Lok Sabha elections 2024 District Elected Officer

इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत सरोज अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी सदर एसडीएम विनोद कुमार नगर निगम आयुक्त शंभू कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार के अलावे कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज लोकसभा सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का आगमन आलापुर क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोड़ शो के माध्यम से जगह-जगह फूल मालाओं से किया स्वागत
Next: Bihar araria – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की लोगों से की अपील

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.