Bihar news नीतीश कुमार की सुशासन व विकास की तथाकथित छवि ढह रही है —- महागठबंधन

Bihar news Nitish Kumar's so-called image of good governance and development is collapsing ---- Mahagathbandhan
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राज्य में दलित-गरीबों-महिलाओं-अल्पसंख्यकों पर दमन, चौतरफा हिंसा और अपराध के खिलाफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाकपा माले जिला कार्यालय बेतिया में महागठबंधन नेताओं की बैठक हुआ, बैठक में 20 जुलाई को शहीद पार्क से आक्रोश मार्च निकल कर जिला पदाधिकारी के समक्ष होगा।

Bihar news Nitish Kumar's so-called image of good governance and development is collapsing ---- Mahagathbandhan
बैठक में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव, इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा, राजद युवा जिला अध्यक्ष संजय यादव, कांग्रेस जिला कार्यालय सचिव राहुल कुमार, vip जिला अध्यक्ष विजय चौधरी आदि नेताओं ने मिटिंग को संबोधित किया।

Bihar news Nitish Kumar's so-called image of good governance and development is collapsing ---- Mahagathbandhan
नेताओं ने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की नृशंस हत्या स्तब्ध करने वाली है. नेताओं ने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम और बेखौफ है। 67 साल का वृद्ध जो बिहार के एक बड़े नेता के पिता हैं, उनकी हत्या रात में नृशंसता पूर्वक कर दी जाती है,तो आमलोग की हालत क्या होगी। चुनाव के बाद दर्जनों हत्याएं हुई हैं और दलित_वंचितों के ऊपर हमले बढ़े हैं।

Bihar news Nitish Kumar's so-called image of good governance and development is collapsing ---- Mahagathbandhanसुशासन के नाम पर आई सरकार जंगल राज का प्रतिनिधि बन गई है और भाजपा साथ रहते हुए आग में रोटी सेंकने का काम कर रही है।पुल टूट रहे हैं,परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं,लगता है कि सरकार का इकबाल ही गिर गया है।

Trending News