संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बदहाल बिहार के साथ मजाक है नितीश सरकार की प्रगति यात्रा उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं. आगे कहा कि इस महगाई के दौर में भाजपा जदयू सरकार स्किम वर्करों (रसोईया, आशा कार्यकर्ता, ममता, जीविका दीदी आदि महिलाओं) से गुलामों की तरह काम ले रहीं हैं, इन स्किम वर्करों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जा रहा है।
आगे कहा कि बिहार में हुई जातिय गणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण में 63% परिवारों की आय दस हजार से कम है, आधी से अधिक आवादी महा गरीबी में जी रहा हैं, सरकारी शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, नीजी शिक्षण संस्थानों का व्यपार जोरों पर है गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के तमाम अवसर खत्म हो रहा है, नितीश कुमार बिहार में प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं ।

माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नितीश सरकार में ठिकेदारो, शराब माफियाओं, भ्रष्ट नेताओ व अधिकारियों का प्रगति हुई है, नितीश कुमार की प्रगति यात्रा इन्हीं भ्रष्ट अधिकरियों के लिए है।