Bihar News : निषाद समाज को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है :मुकेश सहनी

Bihar News--अखिल भारतीय किसान महासभा ने सूखा प्रभावित वैशाली जिला के सभी निजी नलकूपों को अबिलंब बिजली कनेक्शन देने,की मांग की
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/पातेपुर।पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास इंसान पार्टी द्वारा निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया.प्रखंड क्षेत्र के मरूई, राघोपुर नरसंडा, पातेपुर, चकनसिर में कार्यक्रम का संबोधन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने किया ।Bihar News : निषाद समाज को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है :मुकेश सहनी

इस मौके पर उन्होंने राज्य एवम केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा. छः घंटे विलंब पहुंचे वी .आई. पी. सुप्रीमो का महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि 60लोक सभा क्षेत्रों में निषाद समाज के आरक्षण को लेकर यात्रा पर निकले हैं .आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं का लक्ष्य लेकर निकले हैं. अगर आज निषाद समाज को आरक्षण दी जाती तो इस समाज के बच्चें भी सरकारी नौकरी में रहते.मरूई में इस अवसर पर मेजर राम बाबू साहनी, के आयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का स्वागत किया ।Bihar News : निषाद समाज को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है :मुकेश सहनी

इस अवसर पर पूर्व मुखिया असर्फी मंडल के संचालन में आयोजित कार्य क्रम में वीआईपी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रवेश साहनी,पूर्व मुखिया लक्ष्मण साहनी,जामदार मंडल, पूर्व मुखिया सुरेश साहनी, जिला परिषद् सागर साहनी , सरपंच रेखा देवी,रविंद्र सहनी , विनोद चौधरी, संजीत सहनी, देव कुमार साहनी, राम प्रवेश साहनी, रविंद्र सहनी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थें पूर्व मंत्री ने सभा को संबोधित करते कहा कि निषाद समाज से ही श्री राम को नाव पर बैठाकर नदी पार कराया था.अब राम के नाम पर कुछ लोग राजनीति करते है किंतु निसाद समाज के 15 प्रतिशत आबादी है उसके आरक्षण की मांग की लड़ाई के लिए मैं बिहार में संकल्प यात्रा पर निकला हूँ जो निसाद समाज को आरक्षण देगा हम उसके साथ है .उन्होंने निसाद समाज को आगाह करते कहा कि एक रोटी कम खाइये किन्तु अपने बच्चे को जरूर पढ़ाये.वोट के समय कुछ लालच में लोग बट जाता है उसे अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है.कुछ पार्टी के लोग निषाद समाज को अपने जाल में फसाना चाहता है किंतु मछुआरा किसी के जाल में फांसने वाले नही क्योंकि मछुआ समाज के लोग मछली को जाल में फसाता है किसी के जाल में फसता नहीं ।Bihar News : निषाद समाज को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है :मुकेश सहनी

इस लिए सभी से एक अपील है कि जिस मछुआरे समाज के लोगों में को कोई निषाद समाज को आरक्षण देगा मैं उसका समर्थन करूँगा।

Trending News