Bihar news 29 व 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी भारत बन्द डीएम जीएम

Bihar news 29 व 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी भारत बन्द डीएम जीएम
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की बैठक बी के नरुला की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 4 श्रम संहिता को वापस लेने , बेरोजगारों को रोजगार देने , मजदूर वर्ग की हितों की रक्षा करने , सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर हो रहे मजदूरों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन है ।

Bihar news 29 व 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी भारत बन्द डीएम जीएम

किसान सभा जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह मजबूर होकर प्रधानमंत्री को किसान विरोधी काला कानून को वापस लेना पड़ा था । उसी तरह 4 श्रम संहिता को भी वापस लेना होगा ।

Bihar news 29 व 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी भारत बन्द डीएम जीएम

सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव ने कहा कि हमें संगठित और असंगठित मजदूरों को गोलबंद कर पश्चिम चंपारण में बड़ा आंदोलन खड़ा करने को कहा । बैठक को ग्रामीण तांगा चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा , ई रिक्शा चालक संघ के म. हनीफ , निर्माण कामगार संघ के अजय सुहाग आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया ।

Trending News