Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: गरिमा

IMG_20230424_194038
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। पुरानी योजनाओं की समीक्षा के क्रम में लंबित योजनाओं को गति देने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वे सोमवार को नगर के उत्तरी द्वारदेवी मंदिर से राज ड्योढी रोड में रामायण प्रसाद के घर से प्रदीप वर्णवाल के घर तक 12.35 लाख से भी अधिक की लागत से बने आरसीसी नाले का उद्घाटन करने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहीं थीं।Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: गरिमा

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना को वर्ष 2020-21 में ही तत्कालीन नगर परिषद बोर्ड द्वारा पारित कर दिया गया था। बावजूद इसके कतिपय कारणों और उनको अवैध रूप से करीब एक साल के लिए पदमुक्त कर देने के कारण इस योजना को विलंब से पूरा होने पर महापौर ने मुहल्ले वासियों से खेद जताया। उन्होंने बताया स्टांप ड्यूटी मद से स्वीकृत वार्ड 08 की इस योजना से इस मुहल्ले की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी। इस मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि पूर्व से लंबित योजनाओं को पूरा कराने को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: गरिमा

इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद कुणाल राज श्राफ, कनीय अभियंता मनीष कुमार, राजा सर्राफ एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Trending News