Bihar news नगर निगम बोर्ड करेगा अपने द्वारा पारित विभिन्न प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा:गरिमा

Bihar News बापू महात्मा गांधी जी की जयंती पर 'स्वच्छता पखवारा' बेतिया नगर निगम में नगर आयुक्त के स्वेच्छाचारिता के कारण बेमानी:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा नगर निगम के सभागार में आगामी 20 जुलाई को नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आहूत करने और तय समय से पूर्व सभी माननीय सदस्य और माननीय पदेन सदस्य गण तक इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश नगर आयुक्त शंभू कुमार को दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि
आगामी 20 जुलाई 2024 को अपराह्न 11:30 बजे से नगर निगम के सभागार में उनके द्वारा निर्धारित विचारणीय विषयों पर आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Bihar news नगर निगम बोर्ड करेगा अपने द्वारा पारित विभिन्न प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा:गरिमा
इसके लिए जारी पत्र में श्रीमती सिकारिया ने उक्त बैठक की विधिवत सूचना सभी माननीय सदस्य और माननीय पदेन सदस्य के साथ सभी वांछित पदाधिकारी को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक के लिए निर्धारित एजेंडे की जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की विगत बैठक की संपुष्टि के बाद नगर निगम बोर्ड की विगत बैठकों में पारित प्रस्ताव और निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा और विचार का विषय निर्धारित है। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के कार्यान्वयन की समीक्षा और नई योजनाओं को पारित करने पर विचार करने का विषय महापौर श्रीमती सिकारिया के स्तर से निर्धारित किया गया है।

Bihar news नगर निगम बोर्ड करेगा अपने द्वारा पारित विभिन्न प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा:गरिमा

Trending News