Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : पक्की फुलवारी मुहल्ले में नाले के पानी का बहाव रोकने वालों पर तत्काल सख्त करवाई करें नगर आयुक्त:गरिमा

जनवाद टाइम्स 9 September 2023
Bihar News : पक्की फुलवारी मुहल्ले में नाले के पानी का बहाव रोकने वालों पर तत्काल सख्त करवाई करें नगर आयुक्त:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहर से लेकर पूरे बिहार में डेंगू बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले में वर्षों से बहते हुए नाले का पानी रोकने वालों के खिलाफ महापौर गरिमा देवी सिकारिया एक्शन मोड में आ गईं हैं। महापौर ने बताया कि किसी भी नेचर के जमीन से होकर दशकों से बहते नाले के पानी को किसी के द्वारा भी बंद करना या कराने का कृत्य बिहार नगर पालिका अधिनियम और देश के कानून (आईपीसी) के खिलाफ है।

Bihar News : पक्की फुलवारी मुहल्ले में नाले के पानी का बहाव रोकने वालों पर तत्काल सख्त करवाई करें नगर आयुक्त:गरिमामहापौर ने नगर आयुक्त शंभू कुमार को सार्वजनिक नाले के चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की मदद लेकर तत्काल तौर पर कारगर कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि जन समस्या के समाधान में प्रशासन का सहयोग के बजाय राजनीति करने वाले लोगों के कृत्य को मानवता के प्रति अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास केवल और केवल सकारात्मक राजनीति में है। बावजूद इसके कुछ लोग मेरी लोकप्रियता से चिढ़ कर विरोध की राजनीति की जुगत लगाते रहते हैं। ऐसे लोगों के द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने की भी कोशिश को पुलिस प्रशासन ने पूर्व में विफल कर दिया था।

Bihar News : पक्की फुलवारी मुहल्ले में नाले के पानी का बहाव रोकने वालों पर तत्काल सख्त करवाई करें नगर आयुक्त:गरिमानगर निगम महापौर ने यह भी कहा कि जनता जनार्दन की निःस्वार्थ सेवा का फल है कि मुझे नगर निगम की जनता के रिकार्ड मतों से बेतिया नगर निगम की पहली निर्वाचित महापौर बनने का गौरव और सौभाग्य हासिल हुआ है। इस लिहाज से मैं अपने राजनीतिक विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान से रोज करती रहती हूं। इधर नगर निगम के मेयर की सख्त तेवर को देखते हुए नगर आयुक्त ने दर्जनों पार्षदों की उपस्थिति में शनिवार की दोपहर पक्की फुलवारी का नाला खुलवा दिया है।

Post navigation

Previous: Bihar News मुआवजा को ले किसान महासभा ने एसडीएम नरकटियागंज के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
Next: Agra News: जंगली सूअर कर रहे फसलों को नष्ट

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.