Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मोतिहारी की एजेंसी इस्कॉन इंजीनियर्स बनाएगी कालीबाग मंदिर के जीर्णोद्धार और बस स्टैंड के नव निर्माण का डीपीआर:गरिमा

जनवाद टाइम्स 9 April 2025
Bihar News Motihari's agency ISKCON Engineers will prepare DPR for the renovation of Kalibagh temple and new construction of bus stand: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर पहुंचे नगर के ऐतिहासिक धरोहर कालीबाग मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी के साथ नगर के हरिवाटिका न्यू बस स्टैंड का स्वीकृत विस्तार और अत्याधुनिक स्वरूप देने के लिए नव निर्माण और विस्तार का डीपीआर बनाने वाली एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

Bihar News Motihari's agency ISKCON Engineers will prepare DPR for the renovation of Kalibagh temple and new construction of bus stand: Garimaमहापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सर्व प्रथम जारी निविदा के विरुद्ध प्राप्त चार एजेंसियों की तकनीकी और मानक आधार पर स्क्रुटनी की गई। इसके बाद चयनित तीन एजेंसियों के फाइनेंशियल बीड को स्थाई सशक्त समिति सदस्यों की बैठक में खोला गया। सोमवार को देर शाम खोले जाने वाले फाइनेंशियल बीड में न्यूनतम पारिश्रमिक डिमांड अर्थात एल वन चयन की प्रक्रिया विहित प्रावधान के अनुसार पूरी की गई।श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसको लेकर जारी निविदा की निर्धारित प्रक्रिया के आधार कुल चार दावेदारों में से तीन शमार स्ट्रक्चर सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पटना, आरके आर्टिटेक्ट पूर्णिया और इस्कॉन इंजीनियर्स मोतिहारी के फाइनेंशियल बीड में कालीबाग मंदिर और न्यू बस स्टैंड के लिए क्रमशः 0.39 और 0.49 फीसदी पारिश्रमिक डिमांड इस्कॉन इंजीनियर्स मोतिहारी द्वारा दाखिल किया गया है। जो तुलनात्मक चार्ट में सबसे कम पाया गया है। महापौर ने बताया कि निर्धारित शर्तों के आधार पर फाइनेंशियल बीड में शमार स्ट्रक्चर सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पटना, आरके आर्टिटेक्ट पूर्णिया पारिश्रमिक की मांग इससे दोगुना से अधिक परिश्रमिक की मांग की गई थी। इसको लेकर पटना और पूर्णिया की दोनों एजेंसी के दावे को नगर निगम के वित्तीय लाभ के आधार पर खारिज कर दिया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित कालीबाग मंदिर के जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर पहुंचने को लेकर उनके द्वारा राजस्व पर्षद अध्यक्ष श्री केके पाठक से मिल कर इसकी जानकारी देते हुए उक्त ऐतिहासिक धरोहर का मूल स्वरूप संरक्षित रहते हुए पूरे परिसर के मूल मंदिर सहित दर्जनभर से अधिक अन्य ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य की अनुमति राजस्व पर्षद अध्यक्ष के द्वारा नगर निगम को दी गई है।इसी प्रकार जिला मुख्यालय के हरिवाटिका बस स्टैंड का नव निर्माण और अत्याधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड परिसर के विस्तार का डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी का चयन किया गया है।

Bihar News Motihari's agency ISKCON Engineers will prepare DPR for the renovation of Kalibagh temple and new construction of bus stand: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी के आधार पर कालीबाग के सम्पूर्ण मंदिर परिसर एवं उसके पोखरे का सौंदर्यकरण और दर्शनीय बनाना है। साथ ही जर्ज़र बस स्टैंड का नवनिर्माण कर यात्रियों को अत्यधिक सुविधा देते हुए नया स्वरूप देना है।

Post navigation

Previous: Bihar News जनता के आन्दोलनों के वगैर कोई भी समस्या का समाधान संभव नहीं है , चूकि सरकारें अब निरंकुश हो गई है- सुदामा प्रसाद (सांसद)
Next: Prayagraj News:मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकास भवन सभागार में पोषण पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.