Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मोदी शासन और आजादी

जनवाद टाइम्स 16 November 2021
Bihar news मोदी शासन और आजादी
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

संयुक्त किसान मोर्चा , पश्चिम चम्पारण के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश गंभीर चुनौतियों से संघर्ष कर रहा है । देश की आजादी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मना रहे हैं । वही दूसरी तरफ भाजपाई फिल्म अभिनेत्री जो लगातार मोदी की प्रशंसा के पुल बांधे हुए आ रही है । उसे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजने के अवसर पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में शासक वर्ग के सामने कहती है कि *आजादी हमें भीख में मिली है । असली आजादी तो 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली*

 

 

IMG 20211116 WA0020

ऐसे शब्द का इस्तेमाल करने वाली भाजपाई अभिनेत्री कंगना राणावत देश की आजादी के दौरान भगत सिंह , चंद्रशेखर आजाद , राम प्रसाद बिस्मिल , आशफाकउल्ला खान , राजगुरु, सुखदेव , खुदीराम बोस , शहीद ऊधम सिंह जैसे लाखों शहीदों के शहादत के बाद मिली आजादी को भीख में मिली आजादी बतलाती है । वल्लभ भाई पटेल की 3000 करोड़ की आदमकद प्रतिमा बनाकर देश को सच्चे आजादी दिलाने मैं गांधी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पटेल को मानने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति के सामने अभिनेत्री कंगना राणावत सबके कुर्बानी और उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को धत्ता देते हुए 2014 में आजादी मिलने की बात करती है और इस पर बगैर कोई कारवाई किए देश के शासक वर्ग के लोग पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करते है ।

 

Bihar news मोदी शासन और आजादी

तो यहीं पर प्रश्न खड़ा होता है कि ,*लाखों कुर्बानियों और देश के लिए न्योछावर होने वाले मंगल पाण्डेय , लक्ष्मी बाई , गांधी , पटेल , नेहरू , अंबेडकर , आजाद , सुभाष जैसे नेताओं के परिश्रम और संघर्ष भरे जीवन को नकारने वाले कंगना राणावत को आप देशद्रोही कैसे नहीं मानते । आप ने शहीदों की खून से ओतप्रोत उस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अयोग्य करार कर कंगना पर कारवाई क्यों नहीं की ।* आप महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर गॉडसे जिंदाबाद करने वाले और गांधी को गोली मारने वाले अभिनय की दृश्य को दर्शाने वाले लोगों पर कोई शख्त कारवाई क्यों नहीं करते । 6 बार माफी मांगकर ब्रिटिश सरकार से पेंशन पाने वाले को आप देशद्रोही क्यों नहीं मानते ।
लेकिन देश की वर्तमान परिस्थिति में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करने वाले , जातीय उन्माद पर रोक लगाने की बात करने वाले , महंगाई , बेरोजगारी से निजात पाने के लिए आजादी की बात करने वाले युवकों को , एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को आप राष्ट्रद्रोही कहने में तनिक भी देर नहीं करते ।

 

 

Bihar news मोदी शासन और आजादी

नरेन्द्र मोदी सरकार की यह सारी कारवाई देश की आजादी को नकारने का है , आजादी के लिए दी गई लाखों लोगों के शहादत को नकारने का है । साथ ही 1906 में बनी हिंदु महासभा या 1925 में बनी आर एस एस जिसका एकमात्र मकसद हिन्दू और मुसलमानों को बांट कर आजादी के आन्दोलन को कमजोर करना था । आज उसी देशद्रोही ताकतों के हाथ में देश का बागडोर है । जिसे संघर्ष के बलपर परास्त करना है ।

Post navigation

Previous: Bihar news पटना के दानापुर से महेन्द्रु घाट होते हूए पटना जिला के बकतीआरपुर तक नया पुल का निर्माण काम काफी तेजी गति से हो रहा है
Next: Bihar news राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
motion_photo_7139080479089106361
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0050
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.